{"_id":"5b844dae42c792465274b45c","slug":"31535397294-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े ज्वलर्स की गोली मारकर की हत्या व लाखों के जेवरात लूटे, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े ज्वलर्स की गोली मारकर की हत्या व लाखों के जेवरात लूटे, सनसनी
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 14 से 17
- लुटेरों ने दिनदहाड़े ज्वेलर को गोली मार की हत्या, लाखों के जेवर लूटे
- कुरुक्षेत्र-यमुनानगर मार्ग पर हुई वारदात, लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार
- स्कूटी पर सवार होकर पिपली से मथाना अपनी दुकान पर जा रहा था नीरज वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। घर से दुकान पर जा रहे एक ज्वेलर की लुटेरों ने दिनदहाड़े कुरुक्षेत्र-यमुनानगर मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषणों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या व लूट का मामला दर्ज किया है। हमलावरों की संख्या कितनी थी और वे कहां से व किस वाहन पर आए थे, इसका पता नहीं लग सका है।
पिपली की अमर कॉलोनी में रहने वाले मूल रूप से अंबाला के शहजादपुर वासी नीरज वर्मा(42) सोमवार को अपने घर मथाना स्थित अपनी ज्वेलरी शॉप पर जा रहा था। मथाना बस अड्डे पर नीरज की ज्वेलरी शॉप है। अपनी स्कूटी पर नीरज वर्मा गांव सिरसमा तक पहुंचा था। यहां रास्ते में लुटेरों ने नीरज पर फायर किए। एक गोली उसी जांघ पर लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर पड़ा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हमलावर उससे बैग छीनकर फरार हो गए। घायल नीरज वर्मा ने एक राहगीर की मदद से अपनी पत्नी को वारदात की सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। उसे लोगों की मदद से तत्काल एलएनजेपी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल परिसर में परिजन व अन्य रिश्तेदार भी पहुंचे तो एसपी सुरिंदरपाल सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। देर शाम डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। शव लेकर परिजन शहजादपुर के लिए रवाना हो गए, जहां मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसपी के मुताबिक पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा वर्मा की शिकायत पर हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर अलग-अलग टीमें गठित की गई है। पुलिस दिन भर हत्यारों की पड़ताल में जुटी रही, लेकिन देर रात तक भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। सुनसान इलाका होने की वजह से वारदात का कोई चश्मदीद भी नहीं है। इस कारण हमलावरों की संख्या तक का पता नहीं लगा है। पुलिस जांच में जुटी है।
बैग में थे सोने - चांदी के आभूषण व नकदी
पूजा वर्मा ने बताया कि उनके पति नीरज वर्मा रोज शाम बैग में सोने-चांदी के आभूषण लेकर आते थे और सुबह फिर उन्हें दुकान पर ले जाते थे। वह अपने बैग में कुछ नकदी भी रखते थे। हमलावर उनसे काले रंग का यह बैग व मोबाइल भी छीनकर ले गए। इस बैग में आभूषण व नकदी कितनी थी, यह स्पष्ट नहीं। लेकिन लाखों रुपये के आभूषण व हजारों की नकदी अवश्य होगी। मोबाइल में भी दो सिम थे, जिन पर वारदात की कुछ देर बाद तक रिंग जाती रही, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
जांघ के पास लगी गोली तो स्कूटी से गिरकर सिर में भी आई गंभीर चोटें
मृतक नीरज के शव का पोस्टमार्टम डॉ. एसएस अरोड़ा, डॉ. लवनीश व डॉ. विनोद कुमार के पैनल द्वारा किया गया। बताया जा रहा है कि नीरज वर्मा को जांघ के पास गोली लगी तो वह स्कूटी से सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके सिर में भी गंभीर चोट आई। अधिक खून बह जाने के चलते उसकी मौत हो गई जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है।
आज ही घर से गया था एक घंटा लेट
मृतक की पत्नी पूजा वर्मा ने बताया कि उसका पति नीरज वर्मा हर रोज सुबह करीब नौ बजे दुकान पर जाते थे और सायं करीब सात बजे लौट आते थे। सोमवार को वह उसके साथ पहले मंदिर गए और उसके बाद करीब दस बजे दुकान के लिए निकले तो उन पर हमला कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी और न ही कोई लेन- देन का मामला था। उनकी हत्या क्यों की गई वह भी समझ नहीं पा रही है।
डेढ़ वर्ष पहले ही अमर कॉलोनी में मकान लेकर हुए थे शिफ्ट
मृतक के भाई अमित कुमार ने बताया कि उसके भाई नीरज वर्मा ने करीब डेढ़ वर्ष पहले ही अमर कॉलोनी में मकान लिया था, जिसके बाद वे यहां रहने लगे थे। उनकी पत्नी व बच्चे इसी वर्ष अप्रैल माह में ही इस घर में रहने लगे थे। चार वर्षीय एक बेटी का दाखिला डीएवी स्कूल में तो 9 वर्षीय दूसरी बेटी का दाखिला लाडवा के शुगनी देवी स्कूल में कराया था। वह दो दिन पहले ही शहजादपुर से उन्हें मिलकर यहां आए थे। उन पर यह हमला क्यों और किसने किया वे समझ नहीं पाए।
गोली लगने के बाद भी नीरज ने दिखाई हिम्मत
गोली लगने के बाद भी नीरज वर्मा ने हिम्मत नहीं हारी। जानकारी के मुताबिक वह गोली लगने के बाद सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा और गंभीर घायल अवस्था में उसने राहगीर से अपनी पत्नी के मोबाइल मिलवा कर घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उन्हें गंभीर चोट लगी है और जल्द किन्हीं अन्य लोगों को लेकर उसे अस्पताल पहुंचा दें। इसके बाद फोन कट गया और जब पत्नी पूजा व अन्य लोग पहुंचे तो वह गंभीर अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी : एसएचओ
सदर थाना एसएचओ निर्मल सिंह का कहना है कि मृतक की पत्नी पूजा की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें काबू करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है जबकि कई टीमें उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी के लिए भेजी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हमला लूट के ईरादे से किया गया लगता है , लेकिन पुलिस हर प्रकार से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सर्राफा एसोसिएशन व सुनार सभा ने की मुआवजे की मांग
सर्राफा एसोसिएशन रजिस्टर्ड कुरुक्षेत्र के मनोज गोयल एवं सुनार सभा कुरुक्षेत्र के तिलकराज सहगल ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सर्राफा बाजार पहले से ही घोर मंदी झेल रहा है। ऊपर से लूटमार और हत्या की घटनाओं से ज्वेलर भयभीत हैं। बुधवार को एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल एसपी से मिलेगा और जो ज्वेलर अपने घर से दूर जाकर इस कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें हथियार का लाइसेंस दिलाने की डिमांड भी रखी जाएगी।
चार दिन पहले भी तमंचे के बल पर ज्वेलर से लूटे थे गहने
सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि चार दिन पहले कुरुक्षेत्र वासी ज्वेलर संदीप कुमार से गांव सरायसुखी स्थित अपनी दुकान पर जाते समय बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे के बल पर गहने लूट लिए थे। आरोपी उसका पर्स व बाइक की चाबी भी छीन ले गए थे। पुलिस आज तक भी इस वारदात के आरोपियों को काबू नहीं कर पाई है। अब फिर ज्वेलर नीरज वर्मा की हत्या कर लाखों की लूट को अंजाम दिया गया, जिससे जिला भर के ज्वेलर्स में भय का माहौल है।