फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सतर्कता विभाग ने एक्साईज इंस्पैक्टर को रिश्वत के रूपयों के साथ दबोचा

सतर्कता विभाग ने एक्साईज इंस्पैक्टर को रिश्वत के रूपयों के साथ दबोचा

Thu, 07 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सतर्कता विभाग ने एक्साईज इंस्पैक्टर को रिश्वत के रूपयों के साथ दबोचा
एक्साइज इंस्पेक्टर 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा (कुरुक्षेत्र)। सतर्कता विभाग कुरुक्षेत्र की टीम ने सेंट्रल एक्साइज के इंस्पेक्टर को बुधवार शाम लाडवा अनाज मंडी के पीछे एक शराब ठेकेदार के दफ्तर से बीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक्साइज इंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। अनाज मंडी की दुकान नंबर 62 के पीछे पहली मंजिल पर बने शराब ठेकेदार के दफ्तर में सतर्कता विभाग की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार सतर्कता विभाग के निरीक्षक राजपाल व उनकी टीम ने बुधवार शाम सेंट्रल एक्साइज, कुरुक्षेत्र के इंस्पेक्टर अशोक कुमार को लाडवा अनाज मंडी में शराब ठेकेदार के दफ्तर से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह ठेकेदार से रिश्वत की राशि ले रहा था। ठेकेदार ने बताया कि रिश्वत नजराने के रूप में मांगी गई थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सतर्कता विभाग के निरीक्षक राजपाल ने बताया कि इंस्पेक्टर अशोक कुमार शराब ठेकेदार सुभाष चंद निवासी इंदरगढ़ जिला करनाल से रिश्वत के बीस हजार रुपये मांग रहा था। ठेकेदार सुभाष चंद ने सतर्कता विभाग को इस बारे में शिकायत की, जिस पर सतर्कता विभाग ने छापामारी करने के लिए एक टीम का गठन किया, जिसमें कुरुक्षेत्र के नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। सतर्कता विभाग की टीम बुधवार को लाडवा अनाज मंडी के पीछे शराब ठेकेदार के दफ्तर के पास पहुंचकर मौके के इंतजार में मौजूद थी। रिश्वत लेने के लिए एक्साइज इंस्पेक्टर अशोक कुमार ठेकेदार के दफ्तर में पहुंचा, जहां ठेकेदार ने रिश्वत देते ही सतर्कता विभाग की टीम को इशारा कर दिया। सतर्कता विभाग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट परमिंद्र सिंह के साथ छापा मारकर एक्साइज इंस्पेक्टर को पहले से मार्क किए हुए बीस हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सतर्कता विभाग के निरीक्षक राजपाल ने बताया कि रिश्वत लेते पकड़े गए एक्साइज इंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed