फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   चॉकलेट दी, मोबाइल नंबर मांगा, हाथ पकड़ कर बैठाया, नहीं मानी तो दी धमकी : छात्रा

चॉकलेट दी, मोबाइल नंबर मांगा, हाथ पकड़ कर बैठाया, नहीं मानी तो दी धमकी : छात्रा

Sun, 15 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
चॉकलेट दी, मोबाइल नंबर मांगा, हाथ पकड़ कर बैठाया, नहीं मानी तो दी धमकी : छात्रा
केयू के प्रोफेसर पर आरोप
विज्ञापन

चॉकलेट दी, मोबाइल नंबर मांगा, हाथ पकड़ कर बैठाया, नहीं मानी तो दी धमकी : छात्रा

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। दूसरी छात्रा के द्वारा संदेश भेजकर एक छात्रा को कमरे में बुलाया। वहीं बैठकर पेपर करने के लिए कहा। चॉकलेट दी और मोबाइल नंबर मांगा तो हाथ पकड़ कर बैठाया। इसके बाद बात नहीं बनी तो फेल करने तक की धमकी दी। यह खुले आरोप केयू के फार्मास्यूटिकल साइंस के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर प्रथम वर्ष की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में लगाए। आरोपी प्रोफेसर धर्मेंद्र कौशिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के उपरांत पुलिस शनिवार को भी दिन भर आरोपी की तलाश में रही। कहीं नहीं पता लगने पर उनके मोबाइल की लोकेशन ढूंढी गई, जो प्रदेश के बाहर मिली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया तो केवल एक बार ही संपर्क पहुंचा और उस समय भी प्रदेश से बाहर की ही लोकेशन आई।
महिला थाना प्रभारी प्रवीण कौर ने बताया कि पीड़ित छात्रा ने साहस जुटा कर कमरे से बाहर निकलते ही अपनी सहेली दूसरी छात्रा को प्रोफेसर द्वारा की गई हरकत बताई तो बाद में परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। इसके बाद वे पुलिस में पहुंचे। पीड़ित छात्रा ने शिकायत में स्पष्ट कहा कि आरोपी प्रोफेसर द्वारा बार-बार कहने पर भी जब वह उसी कमरे में पेपर देने को राजी नहीं हुई तो उसे चॉकलेट दी गई और फिर मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इंकार किया तो खुद का नंबर देने का प्रयास किया। कहा कि बाद में मैसेज भेज देना। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवा बयान भी दर्ज कर लिए है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद अब तलाश की जा रही है। प्रयास के बावजूद भी आरोपी प्रोफेसर से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


पहली बार ही रहने लगी हॉस्टल में
महिला थाना प्रभारी के अनुसार पीड़ित छात्रा बाबैन क्षेत्र के एक गांव से है। वह पहली बार ही प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के बाद केयू के ही हॉस्टल में रहने लगी थी। दो बहनों और एक भाई में बड़ी इस छात्रा को भी पढ़ाने का जिम्मा उनकी मां पर ही है, जबकि उनके पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयू प्रशासन नहीं दे पाया प्रोफेसर का ब्योरा
महिला थाना प्रभारी का कहना है कि अब आरोपी प्रोफेसर का पिछला रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा। इसके लिए केयू प्रशासन से उनका पूरा ब्योरा मांगा गया है। शनिवार को भी यह ब्योरा उन्हें नहीं दिया गया। अब सोमवार को ही यह ब्योरा मिल पाएगा।

मामले पर सोमवार को होगी केयू कमेटी की बैठक
केयू प्रवक्ता डॉ. अशोक शर्मा का कहना है कि मामले शिकायत कुलपति के पास आने के बाद इसे संबंधित कमेटी के पास भेज दिया है और सोमवार को इस कमेटी की बैठक होगी। इस पर चर्चा की जाएगी। यह कमेटी ही कुलपति को रिपोर्ट देगी। इसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed