फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नौ जनवरी को गुलशन के मोबाइल नंबर पर की गई थी 10 बार कॉल

नौ जनवरी को गुलशन के मोबाइल नंबर पर की गई थी 10 बार कॉल

Thu, 18 Jan 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नौ जनवरी को गुलशन के मोबाइल नंबर पर की गई थी 10 बार कॉल
नौ जनवरी को गुलशन के मोबाइल नंबर पर की गई थी 10 बार कॉल
विज्ञापन

अमर उजाला
झांसा (कुरुक्षेत्र)।
एक या दो बार नहीं, बल्कि नौ जनवरी को छात्रा के परिवार के मोबाइल नंबर से करीब 10 कॉल गुलशन के मोबाइल पर की गई थी। यह काल किसने और क्यों की थी। यह जांच झांसा के दोहरे हत्या प्रकरण में एसआईटी कर रही है। अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार जिस तारीख को शाम चार बजे के बाद से झांसा निवासी 10 वीं कक्षा की छात्रा और उसके स्कूल में पढ़ने वाला 12 वीं कक्षा का छात्र लापता हुए थे, उस रोज छात्र गुलशन के मोबाइल पर 10 काल छात्रा के परिवार के एक मोबाइल नंबर से ट्रेस की गई हैं। जब इस बारे में हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. आरसी मिश्रा से जानकारी ली गई तो उन्होंने माना कि छात्र और छात्रा लापता होने से पहले संपर्क में थे।
इस प्रकरण में यह पहली बार है, जब पुलिस के किसी उच्चाधिकारी ने यह पुष्टि की है कि मरने वाली छात्रा और छात्र पहले संपर्क में थे। हालांकि, यह संपर्क स्कूल और कोचिंग सेंटर पर साथ पढ़ने के कारण भी हो सकता है। लेकिन, जिस रोज छात्रा घर से शाम चार बजे ट्यूशन के लिए रवाना हुई, उसी तारीख (9 जनवरी 2018) को 10 बार कॉल होना एसआईटी की जांच का केंद्र बन गया है। पुलिस का फोकस 10 वीं कक्षा की छात्रा और 12 कक्षा के छात्र गुलशन की मौत के मामले में दो समुदाय के टकराव को रोकने के साथ दोनों परिवारों को संतुष्ट करना है। एडीजीपी मिश्रा की मानें तो पुलिस दोनों परिवार को न्याय दिलाने के लिए जांच कर रही है। एसआईटी की जांच रेप, ब्लाइंड मर्डर, ऑनर किलिंग और सुसाइड केस के आधार पर चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस पर थर्ड डिग्री और करंट के झटके देने के आरोप
गुलशन के परिवार के जिन नौ लोगों को राउंड अप किया गया था। पुलिस पूरी ताकत लगाने के बाद भी ठोस नतीजे लाने में विफल रही। यही कारण है कि 9 से 17 जनवरी तक पुलिस के हाथ सूचनाओं के आधार पर बरामद हुई दो लाशों के अलावा कुछ नहीं है। मृतक गुलशन के भाई ने पुलिस पर थर्ड डिग्री अपनाकर पूछताछ करने के गंभीर आरोप लगाये हैं। ऐसे आरोपों के चलते अगले दिनों पुलिस के लिये स्थिति और चिंताजनक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत से पहले छात्रा के शरीर पर थे नौ जगह घाव
अमर उजाला के हाथ छात्रा की वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट लगी है, जिसमें रोहतक पीजीआई के तीन डॉक्टरों के पैनल ने छात्रा की मौत से पहले शरीर पर नौ जगह इंजरी मिलने की पुष्टि की है। यानी छात्रा नौ जनवरी 2018 को जब घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, उस समय वह एकदम ठीक ठाक थी। लेकिन, 12 जनवरी 2018 को उसकी लाश जींद के बुढ़ाखेडा में शाम साढ़े चार बजे मिली तो उसके शरीर पर नौ घाव थे। यह किन परिस्थितियों में और कहां लगे, कुरुक्षेत्र के गांव झांसा से जींद के बीच वह छात्रा किन परिस्थितियों में पहुंची, उसकी लाश को ही जींद में ठिकाने लगाने की मंशा से फेंका गया था, इन सवालों का जवाब देने के लिए पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।

गली में सन्नाटा, घर के बाहर बिछी दरी पर बैठी मिली एक बुजुर्ग महिला
जिस गली में गुलशन उर्फ हैप्पी का घर है, वहां दूर तक आज सन्नाटा पसरा था। पूरी गली में 80 वर्षीया लीला देवी के अलावा कुनबे में चचेरी बहन सपना ही मौजूद मिली। घर के बाहर दरी बिछी हुई थी। इस दरी पर गुलशन की मौत पर शोक जताने के लिए लोग नहीं थे। परिवार के सदस्य अन्य सदस्यों को पुलिस की हिरासत से छुड़वाने की मांग को लेकर जिला पुलिस मुख्यालय पर धरने पर बैठे थे।


खोजी कुत्ते हंट ने नहर किनारे की 15 किलोमीटर तक पड़ताल
पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम के सदस्य हंट (खोजी कुत्ता) ने झांसा में करीब 15 किलोमीटर तक नहर के दोनों छोर पर घूम कर सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस की टीमें और डॉग स्क्वायड के जरिए उस स्थान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जहां से गुलशन को नहर में फेंका गया था या उसने सुसाइड किया होगा। मंगलवार रात को जब गुलशन का शव बरामद हुआ, तब उसके शरीर पर सिर्फ कमीज थी।

झांसा डबल मर्डर केस में 9 से 17 जनवरी तक का घटनाक्रम
नौ जनवरी को झांसा निवासी 10 वीं कक्षा की छात्रा शाम चार बजे घर से निकली, उसके बाद लापता
छात्रा के परिजनों ने उसकी तलाश की, सुराग न लगने पर झांसा थाने में दी गुमशुदगी की सूचना
पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा के स्कूल में पढ़ने वाला 12 का छात्र गुलशन भी है गायब
12 जनवरी को जींद के बुढ़ाखेड़ा में एक युवती की लाश मिली
13 जनवरी को झांसा निवासी परिवार ने युवती की शिनाख्त 15 वर्षीया लापता छात्रा के रूप में की
13 जनवरी देर रात को रोहतक में पोस्टमार्टम के बाद एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया
14 जनवरी को मृतका के परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए शव पोस्टमार्टम से उठाने से इंकार कर दिया
12 घंटे की जद्दोजहद और राज्यमंत्री बेदी के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार रात को झांसा में हुआ
10 टीमों के अलावा एसआईटी गठित कर जांच जारी है, लेकिन ठोस सुराग अभी तक हाथ नहीं लगा
लापता छात्र गुलशन के परिवार के 9 सदस्यों को राउंडअप कर पूछताछ
16 जनवरी रात करीब 12 बजे भाखड़ा नहर से गुलशन का शव बरामद
17 जनवरी को गुलशन का खानपुर सोनीपत में पोस्टमार्टम
बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव झांसा पहुंचने पर तनावपूर्ण हालात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed