फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   फतुहुपुर कॉलोनी में दशकों पुराने अवैध कब्जे पर चली जेसीबी

फतुहुपुर कॉलोनी में दशकों पुराने अवैध कब्जे पर चली जेसीबी

Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
फतुहुपुर कॉलोनी में दशकों पुराने अवैध कब्जे पर चली जेसीबी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव फतुहुपुर के समीप ही स्थित कॉलोनी में दशकों पुराने अवैध कब्जे पर सोमवार को पीला पंजा चलाया गया। सुबह के समय ही गांव में प्रशासनिक अमला जेसीबी लेकर पहुंचा और करीब तीन दशक से एक गली पर दिवारें व अन्य निर्माण कर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई देख भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। हालांकि इस दौरान किसी ने अवैध कब्जे हटाने का विरोध नहीं किया, लेकिन एसएचओ केयूके थाना रमेश चंद्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान थानेसर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रहे। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ओर से दूसरी गलियों को मिलाने वाली गली पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया हुआ था, जो अभी तक कॉलोनी ही नहीं बल्कि गांव में भी चर्चा का विषय बनी रही। उधर एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि इस दौरान किसी ने कोई विरोध नहीं जताया, लेकिन ऐहतियात के तौर पर पुलिस अपनी पूरी तैयारी के साथ मौके पर तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed