फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर सैंकडों ग्रामीण सीएम से मिले

सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर सैंकडों ग्रामीण सीएम से मिले

Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर सैंकडों ग्रामीण सीएम से मिले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। गांव सारसा के समर, सिमरन व समीर ट्रिपल मर्डर केस की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर सोमवार को गांव सारसा के ग्रामीणों पंचायत में गठित कमेटी की अगुवाई में चंडीगढ में सीएम से मिलने पहुंचे। दादा के चचेरे भाई राजेश मलिक ने बताया कि ट्रिपल मर्डर केस की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर सेंकडों की संख्या गांव से ग्रामीण सीएम से मिलने पहुंचे। ग्रामीण व परिजनों को इस मामले में पुलिस की कार्रवाही पर ऐतबार नहीं है। इसी के चलते ग्रामीण इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे है। उधर, सीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि सरकार को एक महीने का समय दिया जाए। इस दौरान आईजी की अध्यक्षता में एक एसआईटी टीम का गठन किया जाएगा। जो इस पूरे मामले की छानबनी करेंगी। यदि फिर भी इस टीम की जांच से ग्रामीण संतुष्ट नहीं होते है, तो मामले की जांच सीबीआई को जांच सौंप दी जाएगी। डा. संतोष दहिया, कर्मबीर, जयप्रकाश, संसार चंद शर्मा, गुरनाम मलिक, सुरेश नैन, मदन लाल, साहब सिंह, मेवा सिंह, फतेह सिंह, रमेश, भले सिंह, सुरेन्द्र, सतबीर सिंह, केहर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण सीएम से मिलने के लिए गांव से रवाना हुए।

बुधवार को मिल सकती है पॉलीग्राफ टेस्ट की तारीख
सीआईए टू इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि अभी तक सोनू के पॉलीग्राफ टेस्ट की तारीख नहीं मिली है। मामले में सोनू की भूमिका को लेकर पुलिस ने सोनू का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने के लिए आवेदन किया था। बुधवार को इसकी तारीख मिल सकती है। तारीख मिलने के बाद पुलिस सोनू का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। इसके बाद ही इस हत्याकांड में सोनू की भूमिका से पर्दा उठ जाएगा। फिलहाल सोनू व जगदीप दोनों न्यायायिक हिरासत में है।
विज्ञापन


पति पर जताया शक
सीएम खट्टर को दी शिकायत में मां सुमन देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस सोनू को केस से बाहर रखना चाहती है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में सोनू की संलिप्ता के पर्याप्त सबूत नहीं मिले है। जबकि जगदीप के पास बच्चों की हत्या का कोई मकसद नहीं है। सुमन देवी ने दावा किया कि बच्चों की हत्या सोनू के इशारे पर ही हुए है। दूसरी महिला से अफेयर के चलते बच्चे उसके आड़े आ रहे थे। इसी के चलते सोनू के इशारे पर जगदीप ने बच्चों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल ओडियो की भी हो जांच
शिकायत में सुमन देवी ने कहा कि इस हत्याकांड से संबंधित एक ओडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें हत्यारोपी जगदीप व उसकी पत्नी रीना हत्याकांड के बारे में बातचीत कर रहे हैं। जबकि पुलिस इस बात को नकार रही है कि यह ओडियो गुमराह करने के लिए वायरल की गई है। मांग करते हुए सुमन ने कहा कि इस ओडियो क्लिप की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed