फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बरसात के कारण कच्चे मकान की छत गिरने से एक की मौत

बरसात के कारण कच्चे मकान की छत गिरने से एक की मौत

Tue, 25 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बरसात के कारण कच्चे मकान की छत गिरने से एक की मौत
फोटो नंबर - 13, 14
विज्ञापन

बारिश में गिरी कच्चे घर की छत, कमरे में सोये मजदूर की मौत
-पांच बच्चों व पत्नी के लिये पैदा हो गया दो जून रोटी का संकट
-ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से निकाला शव
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। मूसलाधार बरसात के कारण शाहाबाद के गांव शरीफगढ़ में कच्चे मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान हरदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक करीब 55 वर्षीय हरदेव सिंह सिंह अपनी राजविन्द्र कौर और बेटे प्रिंस, लखविन्द्र, सिमरणजीत, गुरदीप और सोनू के साथ अपने कच्चे मकान के एक ही कमरे में सो रहा था। रात को करीब दो बजे उसके बड़े बेटे प्रिंस को बुखार आ गया। जिसे दवा देने के बाद हरदेव शौच के लिए चला गया और वापस आकर दूसरे कमरे में अकेला सो गया। सुबह चार बजे उस कमरे की छत गिर गई जिसमें हरदेव सोया हुआ था। छत गिरने पर जोर से धमाका हुआ और परिजनों के साथ-साथ आस-पास पड़ोस के लोग भी उठ खड़े हुए। परिजनों के शोर मचाने पर वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए और मशक्कत के बाद हरदेव को मलबे से बाहर निकाला। हरदेव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बाक्स
पत्नी व पांच बच्चों को छोड़ गया हरदेव
इस हादसे में हरदेव की मौत होने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। हरदेव मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। उसकी मौत के बाद अब परिवार पर दो जून की रोटी का भी संकट आ गया है। ग्रामीणों ने सरकार से हरदेव के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बेटे को दवा देने के बाद गया था दूसरे कमरे में
बताया गया है कि हरदेव अपने परिवार के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। लेकिन बेटे को बुखार की दवा देने के बाद दो घंटे पहले ही वह अलग कमरे में जाकर सो गया था। सुबह करीब 4 बजे कमरे की छत गिर गई और हरदेव काल का ग्रास बना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed