फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   चोरों ने तोड़ा राजमहल मार्केट में लगे एटीएम का शटर

चोरों ने तोड़ा राजमहल मार्केट में लगे एटीएम का शटर

Wed, 24 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने तोड़ा राजमहल मार्केट में लगे एटीएम का शटर
चोरों ने तोड़ा राजमहल मार्केट के एटीएम का शटर, 18 हजार निकाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। चोरों ने रेलवे स्टेशन के निकट स्थित राजमहल मार्केट की दुकानों में बने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम सेंटर का शटर तोड़ कर एटीएम से 18 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही सुभाष मंडी पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश में जुटी है।

सुभाष मंडी पुलिस चौकी के प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि थाना सिटी के अंतर्गत उपरोक्त मामले में बैंक के सहायक प्रबंधक देवेंद्र कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल से चंद कदम पर सुभाष मंडी पुलिस चौकी, जीआरपी थाना और आरपीएफ थाना और रेलवे की पार्किंग है। रेलवे रोड पर रात के समय भी लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में राजमहल मार्केट की दुकान में लगे एटीएम के बाहर लगा शटर उखाड़ कर चोरी की वारदात पुलिस चौकसी पर सवालिया निशान लगाती है। यदि एटीएम में कैश अधिक होता तो यहां बड़ी वारदात भी पेश आ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed