{"_id":"5a77533a4f1c1b8d268b84a3","slug":"191517769530-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप, सरकारी अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसूता के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप, सरकारी अस्पताल में हंगामा
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसूता के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप, सरकारी अस्पताल में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
प्रसूता के इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने देर रात एलएनजेपी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों को आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने उनके मरीज का इलाज करने में लापरवाही बरती है। अस्पताल में विवाद की सूचना मिलते ही चिकित्सा अधीक्षक मनजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होेंने प्रसूता के परिजनों पर वरिष्ठ चिकित्सक से अभद्रता करने की बात कही है।
महिला के परिजन पिपली निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके भाई की पत्नी गर्भवती है। करीब दो बजे उन्हें रक्तस्राव शुरू हो गया था। इसकी वजह से उन्हें लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल लाया। यहां स्टाफ ने उनका ठीक से इलाज करने की बजाय रात साढ़े आठ बजे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अनिल कुमार के मुताबिक यदि पीजीआई ही रेफर करना था, तो उनके पांच घंटे क्यों खराब किए गए। चिकित्सकों को तुरंत पीजीआई रेफर करन देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस बीच मरीज को इंफेक्शन फैलने का भी खतरा पैदा हो गया है। डॉ. मनजीत सिंह के मुताबिक महिला का प्लेसेंटा फट गया था। इसकी वजह से महिला की हालत बिगड़ गई है। जैसे ही चिकित्सक को जांच में इसकी जानकारी हुई, उन्होंने प्रसूता को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इसी दौरान महिला के परिजन आपे से बाहर हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद एक वरिष्ठ चिकित्सक से अभद्र व्यवहार की और उनका गला पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर जानकारी जुटाई गई थी, लेकिन तब परिजन महिला को लेकर जा चुके थे।