{"_id":"5a1721764f1c1bf4688bd1c0","slug":"191511465334-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरा पहुंचा भी नहीं और डिपो संचालाकों ने गेहूं के साथ बाजरे की भी काटी पर्चियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजरा पहुंचा भी नहीं और डिपो संचालाकों ने गेहूं के साथ बाजरे की भी काटी पर्चियां
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
डिपो पर बाजरा चंडीगढ़ से पहुंचा भी नहीं है और अनेक डिपो पर गेहूं के साथ बाजरा बांटे जाने की पर्चियां तक काट दी गईं। इसकी जानकारी होते ही विभाग ने 39 डिपो को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं।
विभाग के इंस्पेक्टर गौरव अरोड़ा ने बताया कि यहां के 39 डिपो धारकों ने गेहूं के साथ ही बाजरे की पर्ची भी काट दी थी। जबकि, यह बाजरा डिपो तक पहुंचा भी नहीं था। उल्लेखनीय है कि नवंबर माह में पीले और पीएचएच कार्ड धारकों को प्रति सदस्य के हिसाब से साढे़ चार किलो गेहूं और आधा किलो बाजरा दिया जाना था। गुलाबी कार्ड पर 30 किलो गेहूं और पांच किलो बाजरा दिया जाना था। डिपोधारकों ने गेहूं बांटा और बाजरे की पर्ची बिना बांटे ही जारी कर दी। बाजरे की सप्लाई न होने के कारण यह मामला गंभीर हो गया। इसके बाद विभाग की इन डिपो को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। डिपो धारकों ने इसका कारण मशीन को बताया है। डिपो धारकों का दावा है कि मशीन में गलत डाटा फीड होने के कारण यह हुआ है। हालांकि, इसके बाद भी डिपो धारकों को विभाग को जवाब देना ही होगा। गेहूं के साथ बाजरा न मिलने के कारण कार्ड धारकों में भी रोष था। इस कारण यह मामला विभाग के मंत्री तक पहुंच गया। इस मामले की गहन जांच चल रही है।
सभी 74 डिपो पर पहुंचा बाजारा
विभाग के इंस्पेक्टर गौरव अरोड़ा ने कहा कि शाहाबाद ब्लॉक के सभी 74 डिपो पर बाजरा पहुंचा दिया गया है। डिपो संचालकों को बाजारा जल्द से जल्द बांटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सर्वे भी किया जा रहा है कि डिपो पर बाजरा बंट रहा है या नहीं।