{"_id":"5cb78235bdec224e4c204ac4","slug":"181555530293-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट मांगने पर बस यात्री ने कंडक्टर पर तानी रिवाल्वर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिकट मांगने पर बस यात्री ने कंडक्टर पर तानी रिवाल्वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। रोडवेज की बस में सवार यात्री से कंडक्टर को टिकट मांगना महंगा पड़ गया। नाराज यात्री ने कंडक्टर को टिकट दिखाने की जगह उस पर रिवाल्वर तान दी। इससे परिचालक समेत बस में बैठे सभी यात्री भयभीत हो गए। वहीं, बस के चालक ने समझदारी दिखाते हुए थाने में ले जाकर बस को खड़ा कर दिया। वहां परिचालक की शिकायत पर पुलिस ने यात्री को उसकी रिवाल्वर के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार यात्री के पास से खिलौने वाली रिवाल्वर बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को पिपली बस स्टाप से कुरुक्षेत्र डिपो की बस में सवार एक यात्री और कंडक्टर के बीच टिकट को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। बस यात्रियों के मुताबिक एक युवक पिपली से शाहाबाद के लिये बस में सवार हुआ था। कंडक्टर ने उससे टिकट के पैसे मांगे पर इस पर युवक ने शाहाबाद पहुंचने पर टिकट के पैसे देने की बात कही। जबकि कंडक्टर टिकट लेने की जिद पर अड़ा रहा। इस बची उस युवक ने अपने बैग से रिवाल्वर निकाली और कंडक्टर पर तान दी। जिससे बस में मौजूद सभी यात्रियों में दहशत फैल गई। हंगामा देख चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को जीटी रोड स्थित पुलिस थाने में खड़ा किया। जहां परिचालक व अन्य यात्रियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया।
घटना के संबंध में शाहाबाद थाने के प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह निवासी गांव बीड़ सोंटी, कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। उसके कब्जे से जो रिवाल्वर बरामद की है,वो नकली है। वहीं बस कंडक्टर नरवाना निवासी सुनील पुत्र श्याम लाल की शिकायत पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सुरेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं, शहर के सेक्टर-17 में बुधवार को इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर बुलेट सवार एक युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचा। उसने यहां सेल्समैन से अपने वाहन में 300 रुपये का पेट्रोल डलवाया। पेमेंट के लिए कार्ड स्वैप के लिये दिया । मशीन से कार्ड स्वैप करने में सेल्समैन को थोड़ा समय लग गया। इससे नाराज युवक ने सेल्समैन को गालियां देनी शुरू कर दी। दोनों में कहासुनी बढ़ने लगी। इस बीच बुलेट सवार युवक ने सेल्समैन पर रिवाल्वर तान दी। यह दृश्य देख पेट्रोल पंप पर मौजूद दूसरे सेल्समैन व कर्मचारियों ने युवक के पास पहुंचकर उसकी रिवाल्वर छीन ली। इधर, भीड़ बढ़ने पर आरोपी युवक अपनी रिवाल्वर और बुलेट मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची जिला अपराध शाखा और सुभाष मंडी पुलिस चौकी की टीम ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक कृष्ण लाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।