फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, चालक जख्मी

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, चालक जख्मी

Sun, 16 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, चालक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। बस अड्डा गांव कराह साहिब के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक महिला की पहचान महिंद्रो देवी वासी अलीपुर जटान जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ बाइक पर अस्पताल में आंखों का चेकअप कराने पिहोवा आ रही थी।

पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला के पति रांझा राम ने बताया कि 7 दिसंबर को अपनी पत्नी महिंद्रो देवी ने पिहोवा के एक निजी अस्पताल से आंखों का ऑपरेशन कराया था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी की आंखों का चेकअप कराने के लिए बाइक पर अस्पताल आ रहे थे। बस अड्डा गांव कराह साहिब के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया उसकी पत्नी के ऊपर से गुजर गया। आसपास के लोगों की मदद से तुरंत उन दोनों को पिहोवा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने ज्यादा चोटें लगने के कारण उसकी पत्नी महिंद्रो देवी को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रांझा राम की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed