फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पहला सवाल भी हल नहीं कर पाया और दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए फंस गया मुन्नाभाई

पहला सवाल भी हल नहीं कर पाया और दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए फंस गया मुन्नाभाई

Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
पहला सवाल भी हल नहीं कर पाया और दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए फंस गया मुन्नाभाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा देता मुन्नाभाई पकड़ा गया है। आरोपी दो स्तर की जांच को गच्चा देते हुए दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंच गया। तीसरे स्तर की जांच में आधार कार्ड पर लगी फोटो से आयोग की ओर से जारी सूची पर लगी फोटो का मिलान नहीं हुआ तो केंद्र अधीक्षक व अन्य कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला सलारपुर रोड पर स्थित दयानंद महिला महाविद्यालय का है। सायंकालीन सत्र में केंद्र के बी ब्लॉक में कमरा नंबर 216 में आधार कार्ड का मिलान आयोग की ओर से जारी सूची पर लगी अभ्यर्थियों की फोटो से किया जा रहा था। रोल नंबर 4181695612 पर जींद के नरवाना थाना के अंतर्गत अलीपुरा निवासी प्रवीण कुमार की जगह झज्जर के बहादुरगढ़ थाने के अंतर्गत कुलासी गांव वासी गोविंद अभ्यर्थी बनकर बैठा था। फोटो मिलान कर रहे कर्मी व ड्यूटी पर तैनात महिला शिक्षक ने तत्काल ही सूचना केंद्र अधीक्षक सपना मलिक को दी। इसके बाद उसका रोलनंबर, शीट आदि के साथ उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सिटी एसएचओ जसपाल सिंह, सुभाष मंडी चौकी प्रभारी सेवा सिंह भी पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पुलिस को देख केंद्र के बाहर बैठा असली अभ्यर्थी फरार
परीक्षा केंद्र में पकड़े गए गोबिंद ने बताया कि असली अभ्यर्थी प्रवीण कुमार केंद्र के बाहर बैठा है। इसके बाद पुलिस उसे भी काबू करने के लिए गोविंद को लेकर गई तो वह फरार हो गया। पुलिस करीब एक घंटे तक शहर की सड़कों पर उसकी छानबीन करती रही, लेकिन देर रात तक भी वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी अभ्यर्थी बीटेक पास तो असली है ग्रेजुएट, पैसे की डील होने की आशंका
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी गोविंद बीटेक पास है। वहीं असली अभ्यर्थी प्रवीण बीए पास है। दोनों के बीच परीक्षा देने को लेकर किस बात पर सहमति बनी यह खुलासा अभी पुलिस नहीं कर रही है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह पैसे लेकर परीक्षा दिए जाने का मामला है। इसमें बड़े गैंग का भी हाथ हो सकता है। पुलिस दोनों आधार पर देर रात तक आरोपी से पूछताछ में जुटी रही।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी : सेवा सिंह
केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपी के आईडी प्रूफ, परीक्षा केंद्र में दी गई शीट सहित अन्य दस्तावेज भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।

- सेवा सिंह, प्रभारी, सुभाष मंडी चौकी

रविवार को दी 11286 अभ्यर्थियों ने नहीं दी परीक्षा
रविवार को परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। दूसरे दिन 28 हजार में से 11,286 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सुबह के सत्र में 8815 और शाम के सत्र में 7899 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। जहां परीक्षा से पहले उन्हें गड़ी जांच का सामना करना पड़ा वहीं बाद में बस व ट्रेन न मिलने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी देर रात तक भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed