{"_id":"5a19c0dc4f1c1bc5758b52d6","slug":"181511637212-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सारसा हत्याकांड के आरोपी को कटटा बेचने के मामले में गिरफत में लिया लाडवा का युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने सारसा हत्याकांड के आरोपी को कटटा बेचने के मामले में गिरफत में लिया लाडवा का युवक
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कट्टा बेचने के आरोप में लाडवा का युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
जिले के गांव सारसा के तीन बच्चों की हत्या के आरोपी जगदीप को कट्टा उपलब्ध कराने वाले लाडवा के युवकों को सीआईए तलाश रही है। हत्यारोपी ने हत्याओं में प्रयुक्त कट्टा लाडवा से खरीदा था। उसे कट्टा बेचने वाले दो युवकों की तलाश में सीआईए स्टाफ ने लाडवा में कई जगह छापे मारे। इस दौरान सीआईए ने लाडवा के वार्ड-13 से एक युवक को पूछताछ के लिए उठाया है, जबकि दो अन्य युवक सीआईए के हाथ नहीं आ सके हैं। सीआईए द्वारा उठाए गए युवक के परिजन और पड़ोसी उसे बेकसूर बता रहे हैं।
लाडवा के वार्ड-13 से सीआईए द्वारा हिरासत में लिए गए युवक के पिता तिलक राज ने बताया कि उनके घर शुक्रवार को लड़की की शादी थी। सभी उसकी तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान तीन आदमी आए और उनके लड़के शुभम के बारे में पूछा। तीनों ने उसे बहन की शादी का शगुन देने के लिए बुलाया। उनका लड़का उस समय शादी के लिए मिठाइयां बना रहे हलवाइयों के पास था। उनका लड़का आया तो तीनों आदमियों ने उसे दबोच लिया और उठाकर गाड़ी में ले जाने लगे। पूछने पर ही तीनों ने बताया कि उसे वे कुरुक्षेत्र हेडक्वार्टर ले जा रहे हैं। वहां उससे जगदीप को बेचे गए कट्टे के बारे में पूछताछ की जाएगी। युवक शुभम की मां सरला ने बताया कि उसके बेटे का कोई कसूर नहीं है। उसे बेवजह फंसाया जा रहा है। बताया जाता है कि हत्यारोपी जगदीप नेे सीआईए स्टाफ को जानकारी दी थी कि उसने हत्या में उपयोग किया कट्टा लाडवा और लाडवा के एक गांव के युवकों से खरीदा था। इसके बाद सीआईए स्टाफ की टीम ने दोनों जगह छापामारी की। हालांकि देशी कट्टा बेचने का कोई भी आरोपी उनके हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद टीम ने लाडवा के वार्ड 13 में दबिश देकर शुभम को उठाया है। इस मामले में न तो पुलिस ही कुछ कहने को तैयार है और न ही उन युवकों के परिजन कुछ कहने को राजी हैं, जिनके घर सीआईए स्टाफ ने दबिश दी थी।