{"_id":"5bd36e93bdec22695431418d","slug":"171540583059-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल वैन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़कर लौट रही निजी स्कूल वैन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। चालक वैन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी सिविल अस्पताल भिजवा दिए। पिता-पुत्र की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया और पूरा गांव शोक में डूब गया।
जानकारी के अनुसार, गांव मामूमाजरा का गुरचरण सिंह(32) सुबह बाइक पर अपने पिता सुरजीत सिंह(65) के साथ शहर आया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे घर लौटते वक्त गांव रत्न डेरा के पास मोहन नगर स्थित सेंट पीटर स्कूल की वैन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक घटनास्थल से कुछ दूर वैन छोड़कर फरार हो गया। वैन में बच्चे नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा बच गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां देर शाम तक कार्रवाई चलती रही, जिस कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा। मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पत्नी के साथ विदेश जाने की तैयारी में था सुरजीत
मृतक गुरचरण के चाचा गुरबख्श व रिश्तेदार कबीर सिंह ने बताया कि सुरजीत सिंह के दो बेटे हैं, जिसमें से एक बेटा कई वर्षों से इटली में स्थायी तौर पर रह रहा है। सुरजीत सिंह भी पत्नी के साथ कुछ दिन बाद बेटे के पास इटली जाना था। शुक्रवार को भी बेटे गुरचरण के साथ जब वह हादसे का शिकार हुआ उस समय भी विदेश जाने से संबंधित पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज उसकी जेब में ही थे। मृतक गुरचरण का छह साल का बेटा व आठ साल की बेटी है।
विज्ञापन
कार ने व्यक्ति को कुचला, मौत
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर खानपुर कोलियां के पास कार ने अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया। सुरेश पाल निवासी जलालुदीन माजरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि एक व्यक्ति शाहाबाद से पिपली की तरफ पैदल जा रहा था। जीटी रोड खानपुर कोलियां के पास कार चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे शाहाबाद के अस्पताल में लाए। यहां से उसे एलएनजेपी सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां से फिर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।
ट्रैक्टर सहित रोटावेटर की चपेट में आने से एक किसान मौत
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। खेत में काम करते समय ट्रैक्टर व रोटावेटर की चपेट में आने से एक किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रामेश्वर वासी सैनी माजरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई कृष्ण कुमार अपने खेत की जोताई करवाने के लिए गांव के ही ऋषिपाल का ट्रैक्टर सहित रोटावेटर किराए पर लाया था। खेत की जोताई करते समय खेत की मोड़ पर ट्रैक्टर को मोड़ते समय उसका भाई कृष्ण कुमार रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी एक टांग पूरी तरह से कट गई थी। ग्रामीणों की मदद से उसे अंबाला स्थित निजीअस्पताल में ले गया जहां उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया । वहां ईलाज के दौरान उसकी मौत गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।