फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जिंदल पार्क में प्रेमी जोड़ी की जमकर पिटाई

जिंदल पार्क में प्रेमी जोड़ी की जमकर पिटाई

Fri, 21 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिंदल पार्क में प्रेमी जोड़ी की जमकर पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा।
बुधवार देर शाम लाडवा के ओपी जिंदल पार्क में कुछ युवकों ने एक प्रेमी जोड़े को जमकर पीटा। यह घटना लाडवा पुलिस थाना से चंद कदम की दूरी पर तब हुई, जब पार्क में एक प्रेमी जोड़ा बैठकर बातें कर रहा था। इस दौरान पांच छह युवक वहां आ धमके और युवक की पकड़ कर पिटाई करना शुरू कर दिया। इनके चंगुल से छूटकर युवक ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सका।

पिटाई के समय युवकों ने दोबारा पार्क में मिलने पर जान से मारने की धमकी तक दी। लड़की ने प्रेमी युवक को बचाने का काफी प्रयास किया था, लेकिन युवकों ने उसकी भी सरेआम पार्क में पिटाई की। इस दौरान पार्क में कुछ लोग भी टहल रहे थे, लेकिन प्रेमी जोड़े पर गालियों साथ लात घूंसों की बौछार देखकर इन्हें किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की और इस दौरान हमलावर युवकों के लात घूंसे जारी रहे। जब उक्त घटना की जानकारी लाडवा थाना के प्रभारी निर्मल कुमार ले ली गई तो उन्होंने किसी भी प्रकार की शिकायत से साफ इंकार किया। उन्होंने बताया कि उनके पास लड़की या लड़के की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है और ना ही जिंदल पार्क में युवक युवती से हुई मारपीट की कोई जानकारी। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत आती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां बता दें कि जिस समय पार्क में प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट हो रही थी, उस समय पार्क में मौजूद एक नागरिक ने इस पूरे प्रकरण को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया था। संभवत: इस मामले का खुलासा ना होता, अगर लड़के-लड़की की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed