फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   करीब चार साल पुरानी दोस्ती निभाने के लिए बहादुरगढ़ से फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने पहुंचा था गोबिंद

करीब चार साल पुरानी दोस्ती निभाने के लिए बहादुरगढ़ से फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने पहुंचा था गोबिंद

Tue, 13 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
करीब चार साल पुरानी दोस्ती निभाने के लिए बहादुरगढ़ से फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने पहुंचा था गोबिंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। करीब चार साल पुरानी दोस्ती निभाने को बहादुरगढ़ के गांव कुलासी का गोबिंद ग्रुप डी की परीक्षा देने फर्जी अभ्यर्थी बनकर पहुंचा था। यह खुलासा खुद गोबिंद ने पुलिस के समक्ष किया है। पुलिस ने सोमवार को उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, असली अभ्यर्थी नरवाना के प्रवीण कुमार को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

जांच अधिकारी रणबीर सिंह व सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज सेवा सिंह के अनुसार, आरोपी गोबिंद ने बताया कि उसकी दोस्ती करीब चार साल पहले जींद के गांव अलीपुरा वासी प्रवीण कुमार के साथ दिल्ली में हुई थी। उस समय गोबिंद दिल्ली में बीटेक कर रहा था। उस दौरान प्रवीण कुमार उसके पास कई बार रहा था। पुलिस रिमांड के दौरान और भी खुलासा हो सकते हैं। उधर, असली अभ्यर्थी प्रवीण कुमार को अभी तक पुलिस काबू नहीं कर पाई है। बता दें कि रविवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित ग्रुप डी की परीक्षा के चलते सलारपुर रोड पर स्थित एक विवेकानंद महिला महाविद्यालय में सायंकालीन सत्र में गोबिंद को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा था। आरोपी केंद्र के बी ब्लॉक में कमरा नंबर 216 में रोल नंबर 4181695612 पर जींद के प्रवीण कुमार की जगह परीक्षा देने बैठा ही था कि आधार कार्ड की फोटो लिस्ट से मिलाने पर पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed