{"_id":"5a8c72034f1c1ba5268bb47b","slug":"161519153667-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से भिड़ी शादी समारोह से लौट रहे युवकों की बाइक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस से भिड़ी शादी समारोह से लौट रहे युवकों की बाइक, एक की मौत
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस से भिड़ी शादी समारोह से लौट रहे युवकों की बाइक, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। एनआईटी के समीप एक बाइक और रोडवेज बस भिड़ गए। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक करनाल जिले के रैयतखाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने मृतक के शव को एलएनजेपी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
रैयतखाना निवासी करीब 32 वर्षीय मनीष के मामा कुलदीप गांव दयालपुर में रहते हैं। उनकी की बेटियों की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए मनीष अपने गांववासी दोस्त 40 वर्षीय मान सिंह और 42 वर्षीय सोहन लाल के साथ पहुंचे थे। शादी के बाद मंगलवार को शाम करीब चार बजे ये तीनों एक टेंपरेरी नंबर की नई बाइक से अपने घर जा रहे थे। वे गांव दयालपुर से कुछ दूरी पर स्थित एनआईटी के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही कुरुक्षेत्र डिपो की बस से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एलएनजेपी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों अन्य को गंभीर हालत होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया। तीनों को अस्पताल पहुंचाने वाले युवकों ने गांव दयालपुर जाकर घटना की सूचना दी। वहां से सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दयालपुर निवासी लोगों ने मनीष के साथ ही अन्य युवकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद सभी देर शाम एलएनजेपी अस्पताल पहुंच गए।
मनीष की बेटी को है कैंसर
मृतक मनीष के रिश्तेदार कृष्ण ने बताया कि मृतक मनीष के चार बच्चे हैं। इनमें से करीब 10 वर्षीय बेटी कशिश ब्लड कैंसर से पीड़ित है। उसका इलाज जयपुर में चल रहा है। खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पोषण कर रहा था।