फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बुआ के घर से लापता युवती का शव नहर से मिला

बुआ के घर से लापता युवती का शव नहर से मिला

Mon, 17 Jun 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
बुआ के घर से लापता युवती का शव नहर से मिला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बुआ के घर से दो दिन पहले लापता लाडवा की एक युवती का शव रविवार को करनाल स्थित भाखड़ा नहर से मिला। पुलिस ने शनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। युवती दो दिन पहले ही करनाल में अपनी बुआ के घर से रहस्यात्मक तरीके से लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी भी परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई थी।
मालूम हो कि लाडवा की रहने वाली एक युवती जिले के एक गर्ल्स कॉलेज की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। दस दिन पहले वह करनाल अपनी बुआ के घर आई थी। शुक्रवार से बुआ के घर से ही वो संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस युवती के साथ उसकी बुआ का बेटा भी दो दिनों से अपने घर से लापता था। सूचना पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच सोमवार को सूचना मिली कि एक युवती का चुन्नी से बंधा हुआ शव कैथल रोड करनाल से नहर से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद करनाल पुलिस ने लाडवा पुलिस को सूचना दी ।
विज्ञापन


वहीं, युवती की बुआ ने पुलिस को बताया था कि युवती के साथ-उसका बेटा भी पड़ोसी की मोटरसाइकिल लेकर घर से लापता हैं, दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों के अनुसार युवक शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। उसके पिता का करीब डेढ़ वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह कुरुक्षेत्र में ही सेल्जमैन के तौर पर कार्य करता था। युवती के पिता के अनुसार वह दोपहर के समय उसके घर पर आ जाता था और खाना खाने व आराम करने के बाद फिर काम पर लौट जाता था। युवती का शव मिलने के बाद युवक की भी आसपास के क्षेत्र में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी रामेश्वरानंद का कहना है कि रविवार को ही दोनों के गायब होने की शिकायत पुलिस को दी गई थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी कि करनाल नहर में युवती का शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की, लेकिन पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed