फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   इनेलो प्रदेश सचिव ने पार्टी छोड़ी

इनेलो प्रदेश सचिव ने पार्टी छोड़ी

Mon, 17 Jun 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
इनेलो प्रदेश सचिव ने पार्टी छोड़ी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र (शाहाबाद )। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अनुसूचित (एससी)मोर्चे के प्रदेश सचिव एवं अजराना कलां गांव के सरपंच संदीप अजराना ने पार्टी से अपना नाता तोड़ने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी में बढ़ते परिवारवाद को पार्टी छोड़ने की अहम वजह बताया।

रविवार को शाहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संदीप ने कहा कि इनेलो पार्टी में बढ़ते परिवारवाद के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। संदीप ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में परिवार में एकजुटता होने के कोई आसार नहीं है। जब परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग रास्ते चुन लिए है तो ऐसे में कार्यकर्ता भी अपना रास्ता चुनने के लिए आजाद है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से वह इनेलो के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में सेवा करते आ रहे है। परंतु अब परिवारवाद की लड़ाई के चलते पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई भविष्य नहीं रहा। ऐसे में उन्होंने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है। आने वाले विधानसभा चुनावों में वह आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा ने मोदी लहर के कारण सभी सीटों पर जीत दर्ज की है, लेकिन विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विकास व अन्य समस्याओं को लेकर लड़ा जाता है, जिसमें भाजपा के विधायक व मंत्री पूरी तरह से विफल रहे है। उन्हें आने वाले चुनावों में जनता के विरोध का सामना करना पड़ेगा। संदीप ने कहा कि यदि कोई पार्टी उन्हें चुनाव में उतारना चाहती है तो वे इसके लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed