फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नरकातारी रोड पर पटाखा गोदाम में विस्फोट,महिला सहित पांच जख्मी

नरकातारी रोड पर पटाखा गोदाम में विस्फोट,महिला सहित पांच जख्मी

Sat, 01 Jun 2019 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
नरकातारी रोड पर पटाखा गोदाम में विस्फोट,महिला सहित पांच जख्मी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नरकातारी रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र के पटाखा गोदाम में शुक्रवार शाम 5.30 बजे विस्फोट हुआ। जिसमें गोदाम मालिक व पड़ोसी महिला सहित चार लोग जख्मी हो गये। जबकि गोदाम के मलबे में एक-दो लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के करीब तीन घंटे बाद हाइड्रोलिक क्रेनों के आने पर बचाव अभियान शुरू हो सका जो देर रात तक जारी रहा।
रिहायशी इलाके में चल रहे इस पटाखा गोदाम में हुआ विस्फोट इतना भीषण था कि पहली मंजिल का लेंटर ढह गया जबकि शटर एवं लोहे के गेट के परखचे उड़ गये। विस्फोट के बाद गोदाम का मलबा उड़कर 100 फीट दूर जाकर गिरा। गोदाम के पड़ोस में रहने वाले पुरुषोत्तम शर्मा और सविता शर्मा ने बताया कि आसपास के घरों के खिड़कियों में लगे शीशे भी चटक गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैंटर से पटाखा सामग्री की अनलोडिंग के दौरान ये हादसा हुआ। धमाके के दौरान गोदाम की पहली मंजिल पर गोदाम मालिक , एक महिला के अलावा मजदूर भी काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके में गांव बारवा निवासी मामचंद (45) पुत्र रुलदा राम, गोदाम के मालिक राजकुमार पाहवा(45), गांव फतुहपुर निवासी बलकार (46) पुत्र धर्मा को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। इसके अलावा विस्फोट में घायल अंगूरी देवी (65) को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सांसद नायब सिंह सैनी, डीसी डॉ.एसएस फुलिया,एसबी आस्था मोदी अस्पताल पहुंचे और घायलों से हालचाल जाना। इसके अलावा एसडीएम अश्विनी मलिक सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कराया। बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन घंटे बाद पहुंची क्रेनें
घटना शुक्रवार शाम 5: 30 बजे हुई थी। घटना के बाद आशंका जताई जा रही थी कि मलबे के नीचे दो लोग दबे हो सकते हैं,लेकिन घटनास्थल पर रेस्क्यू आपरेशन करीब तीन घंटे बाद शुरू हुआ। हाइड्रोलिक सहित कुल पांच क्रेनें शाम 8:00 बजे घटनास्थल पर पहुंची।

हादसे पर उठे पांच सवाल
1. नरकातारी रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में पटाखा गोदाम कैसे बनाया गया?
2. रिहायशी एरिया में बनाये गये पटाखा गोदाम पर प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की ?
3. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी कोई एक्शन क्यों नहीं हुआ ?
4. पटाखों के कारोबार के लिए लाइसेंस था अथवा नहीं ?
5. अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र था अथवा नहीं ?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed