फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सेना के फर्जी दस्तावेजों से करते थे शराब की तस्करी

सेना के फर्जी दस्तावेजों से करते थे शराब की तस्करी

Sun, 26 May 2019 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
सेना के फर्जी दस्तावेजों से करते थे शराब की तस्करी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय सेना के फर्जी दस्तावेजों के सहारे शराब की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को अंग्रेजी शराब के कैंटर सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब से भरी 900 पेटियों के साथ एक टैंकर बरामद किया। चोरी छिपे यह शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। दोनों आरोपियों के पास से लुधियाना, कानपुर और सिलीगुड़ी कैंट के फर्जी अथारिटी लेटर भी मिले।

शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करते हुए एसपी आस्था मोदी ने रविवार को बताया कि अपराध शाखा-एक के प्रभारी मनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम थाना सदर के क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान चिड़िया घर के नजदीक शाहाबाद की तरफ से आ रहे एक कैंटर को रोका गया। जब इस कैंटर की तलाशी ली गई तो उसके भीतर अंग्रेजी शराब की बोतलों से भरी 900 पेटी शराब मिली। पूछताछ के दौरान कैंटर चालक संजय निवासी इंदासर जिला राजगढ़, राजस्थान और हिसार के गांव मंगल पुठ्ठी निवासी संजय कुमार उर्फ संजू ने बताया कि यह शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों से कैंटर में लदी शराब से संबंधित दस्तावेज मांगें तो उन्होंने भारतीय सेना की 23 जाट रेजिमेंट की मोहर लगे लेफ्टिनेंट कर्नल के हस्ताक्षर युक्त पत्र पेश किये। इसके साथ ही एक पत्र लुधियाना कैंट से कानपुर कैंट तथा दूसरे में कानपुर कैंट से सिलीगुड़ी कैंट की ऑथॉरिटी लेटर व कैंटर के कागजात पेश किये। इस दौरान जब पुलिस ने कैंटर में रखे सामान की जांच की तो उसे कागजों से अलग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में दोनाें ने बताया कि यह सभी कागजात प्रशासन को गुमराह करने के लिए तैयार किए थे । इसके बाद दोनाें को गिरफ्तार कर सदर थाना में धोखाधड़ी तथा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने शराब की पेटियों सहित कैंटर को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed