फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   राईस मिल मालिक की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, व्यापारियों ने किया रोष प्रदर्शन ं

राईस मिल मालिक की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, व्यापारियों ने किया रोष प्रदर्शन ं

Thu, 04 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
राईस मिल मालिक की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल,  व्यापारियों ने किया रोष प्रदर्शन ं
फोटो नंबर-47
विज्ञापन

राइस मिल मालिक की पिटाई करने पर कार्रवाई नहीं हुई तो नहीं खरीदेंगे धान
- राइस मिल मालिक की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, व्यापारियों ने किया रोष प्रदर्शन
- आरोप- ट्रक चालक रहते हैं शराब के नशे में, पुलिस ने मामले में नहीं की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। अनाज मंडी में धान की ढुलाई को लेकर ट्रक चालकों के राइस मिल मालिक की पिटाई करने का मामला तुल पकड़ गया है। बुधवार को राइस मिल मालिकों और व्यापारियों ने शेलर एसोसिएशन प्रधान बृजभूषण बंसल के नेतृत्व में मार्केट कमेटी में आपात बैठक कर प्रशासन व ट्रक चालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि ट्रक चालकों ने राइस मिल के मालिक राकेश चौधरी पर जानलेवा हमला किया। लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में जरा सी भी कोताही बरती तो वे मंडी से धान की खरीद नहीं करेंगे। राइस मिल मालिकों व व्यापारियों ने लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी के संज्ञान में मामला लाकर ट्रक चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मिल मालिक जगदीश, राजकुमार मक्कड़, डिंपल सैनी, जितेंद्र गर्ग, बलकार सिंह, पवन सिंगला, व्यापारी बलिहार, राजेश छंलोंदी, लाभ सिंह ने बताया कि बाबैन अनाज मंडी में ट्रकों की कमी होने के चलते समय पर धान का उठान नहीं हो पाता। इसकी वजह से अकसर मंडी में जाम लगा रहता है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ज्यादातर ट्रक चालक अकसर शराब पीये रहते हैं और उनका मंडी में व्यापारियों, मिल मालिकों और मजदूरों के साथ भी व्यवहार ठीक नहीं है। कई बार छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने पर उतर आते हैं। वहीं ट्रक चालक सुलतान, सुखबीर, पाला छिंदा, बाबा मता, छिंदर, जुगल, गुरुदेव, मखन ने बताया कि वे प्रति वर्ष सरकार को टैक्स भर कर ट्रकों से ढुलाई का कार्य करने के लिए परमिट लिया हुआ है। वे पहले भी कोर्ट से केस जीत चुके हैं, लेकिन मिल मालिक अपने वाहनों से धान का उठान करेंगे तो उनके काम पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
राइस मिल मालिक धान की बोरियों को अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर राइस मिल ले जा रहे थे, लेकिन ट्रक चालक इसका विरोध कर रहे हैं। चौधरी राइस मिल गुहण के मालिक राकेश चौधरी जब अपनी ट्रॉली में धान लादकर ले जा रहे थे तो कुछ ट्रक चालकों ने इसका विरोध किया। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों में झगड़ हो गया।


दोनों पक्षों को बुलाया गया : दलीप
ट्रक चालकों और मिल मालिकों के बीच विवाद का मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों को थाना में बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- दलीप सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed