फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रतिया विधायक की पत्नी की गाडी व बाइक में जोरदार भिंडत

रतिया विधायक की पत्नी की गाडी व बाइक में जोरदार भिंडत

Sun, 21 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रतिया विधायक की पत्नी की गाडी व बाइक में जोरदार भिंडत
रतिया विधायक की पत्नी की गाड़ी और बाइक में भिड़ंत, युवक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा(कुरुक्षेत्र)।
गांव संधौली के पास शनिवार सुबह रतिया से इनेलो विधायक रविंद्र बलियाला की पत्नी प्रो. बीरइन्द्र कौर की गाड़ी और एक बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें विधायक की पत्नी के साथ बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।

घायल युवक के बडे़ भाई मनिंद्र सिंह निवासी पिपली ने बताया कि उसका छोटा भाई मंदीप (25 साल) बढ़ई का काम करता है। मंदीप शनिवार सुबह गांव गलेडवा में अपने मामा से मिलने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। वह गांव संधौली के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इस हादसे में बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रो. बीरइंद्र कौर पिहोवा के राजकीय कॉलेज भेरियां में प्रोफेसर है। थाना प्रभारी जयनारायण शर्मा ने बताया कि पुलिस को सुबह हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed