फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   विदेश भेजने के नाम पर 23 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप मे एक के खिलाफ मामला दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर 23 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप मे एक के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 19 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 23 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप मे एक के खिलाफ मामला दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर 23 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने नारायणगढ़ झुगियां डेरा बस्सी निवासी एक महिला की शिकायत पर उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर लगभग 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया।
पुलिस मे दर्ज शिकायत में महिला रणजीत कौर ने कहा कि वह अपने बेटे गुरदयाल को विदेश भेजना चाहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात पिहोवा निवासी गुरमिंद्र सिंह के साथ हुई। उसने उसके बेटे को विदेश भेजने के बाद रुपये लेने की बात कही। गुरमिंद्र के कहे अनुसार वह 20 दिसंबर 2014 को गुरमिंद्र सिंह के घर पिहोवा पहुंची। वहां उसने उसके बेटे को 25 लाख रुपये में कनाडा भेजने की बात कही। शिकायतकर्ता अनुसार आरोपी गुरमिंद्र सिंह ने 29 मई 2015 को उसके बेटे को कनाडा भेजने की बजाए उसे मुंबई से केन्या भेज दिया। दो महीने बाद उसे भारत बुला लिया। दोबारा गुरमिंद्र ने उसके बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर मुंबई भेज दिया। इस दौरान उसने 23 लाख रुपये ले लिए। गुरमिंद्र ने 13 जनवरी 2016 को उसके बेटे को घर भेज दिया। इस बारे कई बार पंचायतें भी हुई। लेकिन उसने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा और न ही उसके रुपये लौटाए। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने आरोपी गुरमिंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


93 हजार रुपये की धोखाधड़ी, दो नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
ऑनलाइन खरीददारी के नाम पर लगभग 93 हजार रुपये की धोखाधड़ी करनेे के आरोप में पुलिस ने पिहोवा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में पिहोवा निवासी हीरा सिंह ने कहा कि उसने कुछ समय पूर्व टीवी पर ऑनलाइन खरीदारी का विज्ञापन देखा था। वहां दिखाए जा रहे मोबाइल नंबर पर फोन कर रोटी बनाने वाली मशीन का आर्डर दिया था। कुछ दिनों बाद ही कंपनी की तरफ से एक कर्मचारी मशीन देकर रुपये ले गया। उसके बाद उसी नंबर से फोन आया कि जो मशीन आपने खरीदी थी, उसके साथ एक कार इनाम में निकली है। इसे लेने के लिए कंपनी के लोगों ने उससे लगभग 93 हजार रुपये देने के लिए कहा। साथ ही बताया कि उसकी गाड़ी गुजरात के एक शोरूम में खड़ी है। उसे वहां जाकर ले आएं। शिकायतकर्ता अनुसार वह अपने परिजनों के साथ उनके बताए पते पर पहुंचा तो वहां कोई शोरूम नहीं था। पुलिस ने इस संदर्भ में मितलेश और संजीव कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed