फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए विदेशी परिजनों का इंतजार

मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए विदेशी परिजनों का इंतजार

Fri, 20 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए विदेशी परिजनों का इंतजार
फोटो 40,42,43
विज्ञापन

- सात समंदर पार बसे अपनों के इंतजार में पोस्टमार्टम हाउस में रखे चार शव
- यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और इटली में रह रहे हैं परिवार के ज्यादातर सदस्य
- विदेशों में रहे परिजनों के पहुंचने के बाद शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार
नरेंद्र शर्मा
कुरुक्षेत्र। बायो गैस टैंक की जहरीली गैस के कारण जान गंवाने वाले पंच सहित परिवार के चार सदस्यों का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। अंतिम संस्कार के लिए सात समंदर पार बसे परिवार के सदस्यों के लौटने का इंतजार हो रहा है। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और इटली में बसे भाई-भाभी, बेटे, पुत्रवधू, पोते-पोती और भतीजे-भतीजी के आने के बाद ही चारों शवों का शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के डेरा रामपुरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बुधवार को गांव अमीन के डेरा रामपुरा में ग्राम पंच देवेंदर सिंह, उनके पिता बलदेव सिंह, बड़े भाई रुपेंद्र सिंह व चाचा जोगिंद्र सिंह की गोबर गैस प्लांट में दम घुटने के बाद मौत हो गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद चारों शव वहीं रखवाए गए हैं। इधर हादसे के बाद डेरा राम पुरा में मातम छाया है। मृतक बलदेव सिंह का भाई सुखदेव सिंह व मृतक जोगिंद्र सिंह का भतीजा हरजीत सिंह 12 साल से अपने परिवार के साथ अमेरिका में सेटल है। वहीं मृतक बलदेव सिंह का बड़ा पुत्र मनदीप सिंह 15 वर्षों से कनाडा में परिवार के साथ रह रहा है। मनदीप सिंह शुक्रवार रात 2:30 बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचेगा। मृतक जोगिंद्र सिंह का भतीजा हरजीत सिंह अपनी पत्नी राजिंद्र कौर, पुत्र अशमीत, पुत्री हरलीन व मृतक बलदेव सिंह के भाई सुखदेव सिंह की पत्नी सबरजीत कौर वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे गांव पहुंचे। जबकि मृतक जोगिंद्र सिंह का भतीजा सतविंद्र सिंह, पत्नी रूपिंद्र कौर व पुत्र सुखमन सिंह के साथ इटली से शुक्रवार रात 2:30 बजे इंदिरा गांधी एयर पोर्ट पहुंचेंगे। आस्ट्रेलिया में सेटल मृतक जोगिंद्र सिंह का दूसरा भतीजा जीतपाल सिंह व भतीजी संदीप कौर शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन


जिला में ऐसे कई गांव और डेरे हैं जहां परिवार के ज्यादातर सदस्य विदेश में
कुरुक्षेत्र जिला में ऐसे कई डेरे और गांव हैं, जहां रहने वाले लोगों के परिवार के अधिकांश सदस्य विदेशों में बसे हैं। इधर या उधर विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के दौरान ऐसे हालात पहले भी सामने आ चुके हैं। ताजा घटनाक्रम डेरा रामपुरा का है, जहां परिवार के चार लोगों की अकाल मौत के बाद सदमें में डूबे परिवार के सदस्य अपनों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश से लौटने का इंतजार और सामने आए भयानक घटनाक्रम
इससे पहले गांव दयाल पुर में जून 2017 में हुई गैस सिलिंडर लीकेज से आग लगने के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। इस परिवार का मुखिया भी विदेश में होने के कारण अंतिम संस्कार उसके आने पर हुआ था। कुरुक्षेत्र में एक भयानक घटनाक्रम तब सामने आया था जब अमेरिका में परिवार सहित रह रहे पिहोवा वासी एक व्यक्ति को अपनी मां की मौत मिली और यह सूचना पाकर कुरुक्षेत्र लौटते समय उसका परिवार एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया था, इस हादसे में परिवार के चार लोगों मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed