{"_id":"5ad39d174f1c1b390a8b4bbb","slug":"131523817751-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनगढ़ के युवा सरपंच की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रतनगढ़ के युवा सरपंच की सड़क हादसे में मौत
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क हादसे में रत्नगढ़ के सरपंच और साली की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। गांव रत्नगढ़ के युवा सरपंच विक्रमजीत सिंह और उनकी साली की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनके साले की हालत गंभीर बनी हुई है। विक्रमजीत सिंह अपने और अपने साले के परिवार के साथ शनिवार को कोटा राजस्थान में होने वाले बैसाखी मेले में भाग लेने के लिए गए थे। विक्रमजीत शाहाबाद से ट्रेन के माध्यम से गए थे, लेकिन वहां निजी गाड़ी से किसी अन्य स्थान पर दर्शनों के लिए जा रहे थे। इस बीच रास्ते में सड़क हादसा हो गया, जिसमें सरपंच विक्रमजीत तथा उनकी साली की मौके पर ही मौत हो गई। साले की हालत गंभीर बताई जा रही है। सरपंच की पत्नी एवं बच्चे सुरक्षित हैं। जानकारी के लिए सरपंच के साले का परिवार गांव कांशीपुर जिला अनुपम सिंह नगर उत्तराखंड में रहता है। सरपंच विक्रमजीत के आकस्मिक निधन से लोगों में शोक की लहर है। इस निधन पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, नगर पालिका उपप्रधान बलदेवराज चावला, एसडीएम सतबीर कुंडू, बीडीपीओ संदीप भारद्वाज, कर्णराज सिंह तूर, विक्रम अटवान, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान मलकीत सिंह, उपप्रधान ओमप्रकाश बड़ाम, राजेश दाऊमाजरा तथा मलकीत सिंह छोड़पुर एवं केहर सिंह ने शोक व्यक्त किया है।