फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 किलो ग्राम चूरा पोस्त के साथ तीन गिरफ्तार

10 किलो ग्राम चूरा पोस्त के साथ तीन गिरफ्तार

Tue, 02 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
10 किलो ग्राम चूरा पोस्त के साथ तीन गिरफ्तार
10 किलो ग्राम चूरा पोस्त के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पुलिस की अपराध शाखा ने 10 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध शाखा की टीम शहर में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम गुरुद्वारा चौक पर वाहनों की चेकिंग करने लगी। तभी एक बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन युवक देवी लाल चौक की तरफ से आए। वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तीनों युवकों को रोककर चेक किया तो बाइक पर पीछे सवार दोनों युवकों के बीच में रखे प्लास्टिक के कट्टे से 10 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान सरणजीत सिंह और हरजिंद्र सिंह उर्फ सिंदर वासी चकदा थाना निसिंग जिला करनाल और गुरपेज सिंह निवासी कलुवा थाना पसगावा जिला लखीमपुर खीरी यूपी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर थानेसर में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से हरजिंद्र सिंह और गुरपेज सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी सरणजीत सिंह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed