फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पूनम हत्याकांड को मुख्य आरोपी व उसका दोस्त गिरफतार

पूनम हत्याकांड को मुख्य आरोपी व उसका दोस्त गिरफतार

Tue, 19 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
पूनम हत्याकांड को मुख्य आरोपी व उसका दोस्त गिरफतार
फोटो नंबर- 1
विज्ञापन


पूनम हत्याकांड का मुख्य आरोपी और उसका दोस्त गिरफ्तार
दोनों आरोपियों को न्यायालय ने दिया एक दिन का रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
आईजीएन कॉलेज लाडवा की छात्रा पूनम की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने छात्र और उसके दोस्त को गिरफ्तार एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या के समय इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों का एक दिन का पुलिस रिमांड दिया है। मुख्य आरोपी गांव दुगारी निवासी सन्नी पूनम के कॉलेज में पढ़ता था। पुलिस ने सन्नी के दोस्त साहिल निवासी खेडी ब्राह्मण को गिरफ्तार किया है।
लाडवा थाना प्रभारी निर्मल कुमार ने बताया कि पुलिस को सन्नी की रादौर क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने छापामारी करते हुए रादौर बस स्टैंड के पास से सन्नी और उसके दोस्त साहिल को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से बाइक भी बरामद की गई है। थाना प्रभारी निर्मल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को न्यायालय में पेश करके उनका एक दिन का रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने व बाकी साथियों की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी सन्नी मृतका पूनम से एकतरफा प्यार करता था। पूनम ने उसे कभी तवज्जो नहीं दी। इससे सन्नी पूनम से बुरी तरह नाराज था। मंगलवार को जब पूनम लाडवा कॉलेज से पढ़कर अपने घर गांव डूडा जा रही थी तो सन्नी ने अपने साथियों सहित उसका पीछा किया और लाडवा-डूडा रोड पर बडाछपुर मोड़ पर उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद सन्नी अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। गौरतलब है कि मंगलवार को छात्रा पूनम की कॉलेज से घर लौटते हुए हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाह संस्कार के बाद परिजन वीरवार को एसपी से मिले और पूनम की हत्या की आशंका जताते हुए गांव दुगारी निवासी सन्नी को हत्या का मुख्य आरोपी बताया था। बाद में पुलिस ने एसएफएल की टीम के साथ श्मशानघाट से मृतका की अस्थियों के अवशेषों को छान कर मिली संदिग्ध वस्तुओं को फोरेंसिक जांच के लिए मधुबन भेजा था और सन्नी सहित दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हत्या के छह दिन बाद भी जब आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो डूडा गांव के साथ दर्जनभर गांवों के लोगों ने रविवार को लाडवा थाने का घेराव किया और सड़क पर जाम लगा दिया था। रविवार देर शाम पुलिस को मुख्य आरोपी व उसके दोस्त को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी। पुलिस को इस प्रकरण में तीन लोगों के शामिल होने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed