फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हादसों में दो महिलाओं की मौत, चार गंभीर

हादसों में दो महिलाओं की मौत, चार गंभीर

Sat, 24 Feb 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
हादसों में दो महिलाओं की मौत, चार गंभीर
हादसों में दो महिलाओं की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला के पति सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा शाहाबाद क्षेत्र के ही गांव शरीफगढ़ के समीप वीरवार देर शाम हुआ। एक हादसे में ऑटो में सवार होकर शरीफगढ़ निवासी 65 वर्षीय महिला रिछपाल कौर अपने घर जा रही थीं। गांव के पास ही जीटीरोड पर एक अनियंत्रित महिंद्रा पिकअप ऑटो पर पलट गई। इससे महिला की मौत हो गई, जबकि उनके साथ दलजीत सिंह के अलावा पिकअप में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया, जबकि तीनों घायलों को सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया। वहां से उन्हें एलएनजेपी सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया गया। दूसरा हादसा बराड़ा रोड पर हुआ। वहां गांव मंधेड़ी निवासी जगपाल अपने पत्नी के सुखजीत के साथ बाइक से यमुनानगर जा रहा था। बराड़ा रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया। वहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जगपाल को उपचार के लिए दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed