फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   11th class student murdered in Kurukshetra of Haryana

कुरुक्षेत्र: 11वीं छात्र की सुआ घोंपकर हत्या, तेज बाइक दौड़ाने का विरोध करने की थी रंजिश

Mon, 14 Mar 2022 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 12:41 AM IST
सार

आरोपियों ने बीच बचाव करने आए युवक पर भी जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
11th class student murdered in Kurukshetra of Haryana
अमित का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रंजिश के चलते गांव गामड़ी जाटान में शनिवार की रात कक्षा 11वीं के छात्र की सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए अन्य युवक पर भी जानलेवा हमला किया है। मृतक किशोर की शिनाख्त गांव गामड़ी जाटान निवासी 16 वर्षीय अमित पुत्र गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव गामड़ी जाटान वासी गुरदेव सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसी साहिल पुत्र सुभाष रोजाना गली में अपनी बाइक को तेजी गति से दौड़ता था। इसी को लेकर 26 फरवरी को अमित की साहिल के साथ कहासुनी हुई थी। साहिल और उसके पिता सुभाष इसी बात को लेकर अमित के साथ रंजिश रखे थे। 

विज्ञापन


उसका बेटा अमित शनिवार रात करीब नौ बजे गांव दबखेड़ी से घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में साहिल और नीरज ने अमित पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अमित की दिल और पेट में सुआ लगा और वह खून लथपथ होकर वहीं गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे पड़ोसी विशाल कुमार ने बीच-बचाव किया। इस पर आरोपियों ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में अमित को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

 

पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर आरोपी साहिल, साहिल के पिता सुभाष और नीरज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed