फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पांच डिलीवरीमैन से मारपीट पर तीन के खिलाफ केस दर्ज, एक भी नहीं आया पकड़ में

पांच डिलीवरीमैन से मारपीट पर तीन के खिलाफ केस दर्ज, एक भी नहीं आया पकड़ में

Sun, 24 Mar 2019 10:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
पांच डिलीवरीमैन से मारपीट पर तीन के खिलाफ केस दर्ज, एक भी नहीं आया पकड़ में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिज्जा की डिलीवरी देने जा रहे बाइक सवार युवक के हमलावरों को पिटाई व लूटपाट के आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों गांव सुनहेड़ी खालसा निवासी सुरेंद्र, गांव आलमपुर निवासी अंकित और जुग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



मालूम हो कि शनिवार को राष्ट्रीय सूचना प्रौद्यौगिकी संस्थान (एनआईटी) में पिज्जा की डिलीवरी देने जा रहे जोमेटो कंपनी के कर्मचारी के साथ तीनों आरोपियों ने मारपीट की थी और पांच हजार रुपये भी छीन लिए थे। पुलिस ने शिकायतकर्ता दीदार नगर वासी सुशील की शिकायत पर गांव सुनहेड़ी खालसा वासी सुरेंद्र, गांव आलमपुर वासी अंकित और जुग्गा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed