{"_id":"5aa576d64f1c1ba8758b4de4","slug":"11520793302-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गहने और नकदी चुराने वाला आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से गहने और नकदी चुराने वाला आरोपी काबू
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से गहने और नकदी चुराने का आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। अपराध शाखा ने घर में घुसकर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नौ मार्च को मदन निवासी सैयना सैदां थाना कुरुक्षेत्र ने थाना पिहोवा मेें शिकायत दी थी कि 17 फरवरी को दिन में वह अपने घर का ताला लगाकर अंबाला गया था। उसी दिन शाम को आकर देखा तो घर ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोरों ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखे सोने की आधे तोले की एक अंगूठी और 5100 रुपये नकद चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच अपराध शाखा दो को सौंपी थी। 11 मार्च को अपराध शाखा दो के हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह की टीम ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी को सैयाना सैदां से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना नाम विक्की बताया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई अंगूठी बरामद की। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।