फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   करंट से युवा बिजली कर्मचारी की मौत, 12 नवंबर को थी शादी

करंट से युवा बिजली कर्मचारी की मौत, 12 नवंबर को थी शादी

Wed, 08 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
करंट से युवा बिजली कर्मचारी की मौत, 12 नवंबर को थी शादी
करंट से युवा बिजली कर्मचारी की मौत, 12 नवंबर को थी शादी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
पिहोवा-बिजली बोर्ड में अनुबंधित एक युवा कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय भाग सिंह निवासी पृथू कॉलोनी पिहोवा के रूप में हुई है। मृतक भाग सिंह की 12 नवंबर रविवार को शादी होनी थी।
पुलिस में दर्ज शिकायत में मृतक भाग सिंह के भाई अवतार सिंह ने कहा कि उसका छोटा भाई भाग सिंह पिछले एक वर्ष से बिजली बोर्ड में अनुबंधित कर्मचारी के रूप में एएलएम के पद पर तैनात था। बुधवार को भाग सिंह ड्यूटी के दौरान गांव मुर्तजापुर के समीप खेतों में रखे ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए गया था। वहां खेतों में एक ट्रांसफार्मर जमीन और एक खंबे पर रखा हुआ था। उसके बिना फ्यूज के 11 केवी के तार बाहर निकले हुए थे। ट्रांसफार्मर ठीक करने के दौरान अचानक भाग सिंह अचानक 11केवी के तारों की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अवतार सिंह की शिकायत पर बिजली बोर्ड के जेई और एसडीओ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अधिकारियों पर लगाया आरोप
मृतक भाग सिंह के भाई अवतार सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाग सिंह गांव मुर्तजापुर के समीप खेतों में ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए गया था। वहां बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 11 केवी का एक ट्रांसफार्मर जमीन पर और एक खंबे रखा हुआ था। उसके तार बिना फ्यूज के सीधे ट्रांसफार्मर से लगे हुए थे। हुई इसी लापरवाही के कारण कई पशु भी इसकी चपेट में आकर मर चुके हैं। बुधवार को भाग सिंह भी इसी की चपेट में आ गया। आरोप है कि इस दौरान एक जेई उसके भाई के साथ था, लेकिन वह घटना के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशी का माहौल बदला गम में
मृतक भाग सिंह के भाई अवतार सिंह ने बताया कि 12 नवंबर रविवार को भाग सिंह की शादी होनी वाली थी। इसी के चलते घर में खुशी का माहौल था। रिश्तेदार आए हुए थे। लेकिन, इस हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गई। कुछ दिनों बाद जहां शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, अब वहां मातम पसर गया।

ज्यादा जानकारी नहीं : अनिल
बिजली बोर्ड के ग्रामीण एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि करंट लगने से भाग सिंह की मौत हो गई है। इसका उन्हें बहुत दुख है। पुलिस द्वारा उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि गांव मुर्तजापुर में उनका शिकायत केंद्र है। वहां तीन कर्मचारी कार्यरत हैं। विभाग की ओर से कर्मचारियों को सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध करवाए जाते हैं। अब यह जांच का विषय है कि काम के दौरान भाग सिंह ने सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया या नहीं। जेई से बात कर ही पूरी जानकारी मिल सकेगी।

नहीं थी कर्मचारी के पास सुरक्षा किट
पिहोवा यूनियन के सचिव रणजीत मल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी कर्मचारियों को करेंट से बचाव के लिए खास किट उपलब्ध कराई जाती है। घटनास्थल पर भाग सिंह के शव के पास कोई सुरक्षा उपकरण नहीं मिले हैं। यूनियन के सदस्यों से बातचीत कर कोई फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed