फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   6 माह में 104 मामलों में पुलिस ने 131 लोगों को काबू कर बरामद किए 40 लाख के मादक पदार्थ

6 माह में 104 मामलों में पुलिस ने 131 लोगों को काबू कर बरामद किए 40 लाख के मादक पदार्थ

Sat, 07 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
6 माह में 104 मामलों में पुलिस ने 131 लोगों को काबू कर बरामद किए 40 लाख के मादक पदार्थ
- नशे की 26 हजार 285 गोलियां, 25 कैप्शूल और 1400 इंजेक्शन किए बरामद
विज्ञापन


6 माह में 104 मामलों में पुलिस ने 131 लोगों को काबू कर बरामद किए 40 लाख के मादक पदार्थ


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। नशीले पदार्थों की तस्करी और कारोबार करने वालों पर पुलिस ने पिछले छह माह से शिकंजा कसा हुआ है। इस दौरान 131 लोगों को काबू कर करीब 40 लाख रुपये की कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने 6 माह में 104 मुकदमे दर्ज किए हैं। एसपी अभिषेक गर्ग ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी देते हुए कहा कि जिला में मादक पदार्थों की तस्करी करने और कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ एक जनवरी से विशेष अभियान शुरू किया। इस अभियान को लेकर सभी थाना अध्यक्ष और चौंकी इंचार्ज के साथ अपराध शाखा वन और टू को अपने इलाकों में निरंतर चेकिंग करने के आदेश दिए गए। रात्रि के समय विशेष नाकाबंदी कर तस्करों पर नजर भी रखी गई। इन तमाम प्रयासों और पुलिस अधिकारियों की मुस्तैदी के कारण एक इसी वर्ष जनवरी माह से 30 जून तक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।
6 माह में पुलिस ने काबू किए आरोपियों से करीब 20 लाख की कीमत की 16 किलो 759 ग्राम अफीम, करीब 6 लाख रुपये की कीमत का 184 किलो 738 ग्राम चूरापोस्त, 193 ग्राम चरस, करीब 2 लाख रुपये की कीमत की 370 ग्राम और 592 मिलीग्राम स्मैक, करीब 13 लाख रुपये की कीमत का 126 किलो 581 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से नशे की 26 हजार 285 गोलियां, 25 कैप्सूल, 98 बोतल और 1400 इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। एसपी ने कहा कि इस सफलता के पीछे अपराध शाखा एक व दो की टीमों का विशेष योगदान रहा है। पिछले वर्ष 85 मुकद्दमें दर्ज कर 102 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन



40 किलो ग्राम गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार, चार फरार

पुलिस की अपराध शाखा दो ने 40 किलो ग्राम गांजा के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 5 जुलाई को अपराध शाखा दो इंचार्ज निरीक्षक दीपेंद्र के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक सुरजीत सिंह ,सहायक उप निरीक्षक जसपाल , हैड कांस्टेबल दीपक , कांस्टेबल नवीन कुमार , कांस्टेबल महेश व चालक एएसआई कृपाल सिंह की टीम शहर में गश्त पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि शौरगिर बस्ती में कोई व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर बस्ती की महिलाओं को सप्लाई करने के लिये आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने डीएसपी राज सिंह को सूचित किया तथा मौका पर महिला हेड कांस्टेबल पम्मी देवी को बुलाया। जब पुलिस की टीम अंकुर नर्सिंग होम वाली मे पहुंची तो गली मे 5 महिलाएं खड़ी दिखाई दीं, जिनके पास 2 कट्टे भी रखे थे। पुलिस की टीम को देखकर 4 महिलाएं मौके से खिसक गई तथा एक महिला आरोपी को महिला हेड कांस्टेबल की मदद से काबू किया गया। कट्टों की तलाशी ली गई तो उनमें से 40 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने 5 महिलाओं तथा नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले एक पुरुष आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला आरोपी शीला देवी वासी शोरगिर बस्ती इंदिरा कालोनी को गिरफ्तार किया । महिला आरोपी को अदालत मे पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed