{"_id":"595d351e4f1c1bd57b8b467e","slug":"111499280670-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस दिन पहले हुई लूट में शामिल चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीस दिन पहले हुई लूट में शामिल चार गिरफ्तार
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कार में सवार एक परिवार के तीन सदस्यों में से एक युवक को 20 दिन पहले गोली मार कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में करनाल के छह लोग शामिल थे। इनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जीटी रोड स्थित जमींदारा ढाबे से निकट हुई। इनके कब्जे से पुलिस ने साढ़े 25 हजार नगदी और वारदात में उपयोग की गई आई 20 कार भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि अपराध शाखा-2 ने लूट की वारदात को सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके मुताबिक 17 जून 2017 को थाना शाहाबाद में लूट का एक मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 16 जून रात को जब वह अपनी कार में सवार होकर अपने पुत्र इशान व डिंपल कुमार के साथ अंबाला की ओर जा रहे थे, इस दौरान करीब पौने 10 बजे खानपुर कोलिया ओवर ब्रिज के ऊपर एक आई 20 कार पीछे से काफी तेज रफ्तार में आई, जिसमें 5 अज्ञात युवक सवार थे। इस कार के चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी, जिसकी वजह से गाड़ी से नीचे उतर गई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक कार में सवार लुटेरों में से एक युवक ने उनके पुत्र इशान के पैर में गोली मारी और गाड़ी में रखे 70 हजार रुपये लूट कर फरार गए। पुलिस ने थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुरुक्षेत्र अपराध शाखा की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुछ दिन पहले जो खानपुर कोलिया पुल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले जमींदारा ढाबा के पास खड़े हैं। अपराध शाखा की टीम ने छापेमारी कर चार व्यक्तियों को काबू किया। पुलिस ने चारों आरोपियों गिरफ्तारी के बाद अदालत ने पेश किया,जहां इन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है।
चारों युवकों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम कपिल आहुजा वासी रामनगर करनाल, जोधबीर उर्फ जोधा वासी सौंकड़ा जिला करनाल, हरविंद्र सिहं वासी न्यू रामनगर करनाल व जसकर्ण उर्फ गोरा सलारू करनाल बताया और पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को 25 हजार 500 रुपये और वारदात में प्रयोग की गई आई 20 कार भी बरामद की है ।
विज्ञापन
-----------------------------------------
गिरफ्तारी के बाद इन दो के नामों का किया खुलासा
पुलिस को पूछताछ में इन्होंने यह भी बताया कि उनके अलावा इस वारदात में उनके दो और साथी भी शामिल थे। इनके नाम रमनपाल सिंह वासी डेरा गोविंदपुर नगला जिला करनाल और रणजीत सिंह गुराया उर्फ राण वासी नगला मेघा जिला करनाल बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इनके दोनों अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।