फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   तीन बच्चों की हत्या के आरोपी जगदीप पर सगे भाई की हत्या का केस भी दर्ज

तीन बच्चों की हत्या के आरोपी जगदीप पर सगे भाई की हत्या का केस भी दर्ज

Sun, 26 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
तीन बच्चों की हत्या के आरोपी जगदीप पर सगे भाई की हत्या का केस भी दर्ज
तीन बच्चों की हत्या के आरोपी जगदीप पर सगे भाई की हत्या का केस भी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
गांव सारसा के समीर, सिमरन और समर बच्चों के मर्डर केस के हत्यारोपी जगदीप के खिलाफ अब अपने ही सगे भाई बलिंद्र की हत्या का केस भी दर्ज हो गया है। पुलिस के अनुसार जगदीप ने पुलिस रिमांड के दौरान अपने भाई की हत्या को कबूल किया है। करीब एक साल पहले 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले बलिंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। दसवीं कक्षा में फेल होने के कारण परिजन इस मौत को सुसाइड समझ रहे थे। इस कारण परिजनों ने इस मामले की पुलिस जांच नहीं करवाई थी। इस वजह से जगदीप बच गया था।

थानाध्यक्ष प्रतीक कुमार ने बताया कि जगदीप ने पुलिस रिमांड के दौरान उसके छोटे भाई बलिंद्र (13 साल) की हत्या करना भी कबूल कर लिया है। उसके कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने जगदीप के खिलाफ उसके भाई की हत्या का केस भी दर्ज कर लिया है। करीब एक वर्ष पहले जगदीप ने उसके भाई बलिंद्र की उसके गले में रस्सी बांधकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को पंखे से लटका दिया था। इसे परिवार वालों ने सुसाइड समझा था और पुलिस कार्रवाई के बिना ही शव का दाह संस्कार कर दिया था। अब पुलिस रिमांड के दौरान जगदीप ने भाई की हत्या को भी कबूल कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रतीक कुमार के अनुसार आरोपी जगदीप ने 11 एकड़ जमीन हड़पने के लिए छोटे भाई की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed