फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, son murdered his father

घरेलू कलह के चलते युवक ने गला रेत की मानसिक रूप से परेशान पिता की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime, son murdered his father
घरेलू कलह के चलते युवक ने अपने मानसिक रूप से परेशान पिता की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात से पहले पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान युवक ने गन्ना छीलने वाली दरांती से पिता के सिर, गर्दन और बाजू पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जगमाल वासी जुरासी कलां के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने घटना का स्थल का जायजा लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया है। थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में प्रवीन रानी ने कहा कि शनिवार दोपहर को वह गांव से सामान लेने के लिए पिहोवा आई थी। शाम को उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके बेटे रिंकू और पति जगमाल के बीच झगड़ा हो गया था, जिसमें रिंकू ने गन्ना काटने वाली दरांती से जगमाल पर हमला करके उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। रिंकू ने उसकी गर्दन व सिर में कई वार किए, जिसे गंभीर अवस्था में पिहोवा के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान जगमाल की मौत हो गई है।
विज्ञापन

मामले को लेकर थाना सदर प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को निजी अस्पताल से सूचना मिली थी कि गांव जुरासी कलां में एक युवक रिंकू ने घरेलू कलह के चलते अपने पिता जगमाल पर तेजधार हथियार से हमला करके उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने जगमाल की पत्नी प्रवीन रानी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बेटे की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान था जगमाल
करीब छह महीने पहले जगमाल के बेटे कुलवंत की मौत हो गई थी। बेटे की मौत से जगमाल मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। वह छोटी-छोटी बात पर आपा खो देता था। इससे जगमाल का बेटा रिंकू व अन्य परिवार के सदस्य परेशान रहते थे। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आज जगमाल का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed