{"_id":"5dbded9e8ebc3e012f282cb6","slug":"crime-police-murder-shahbad-kurukshetra-news-knl103939165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद में हत्या के बाद शव को जलाया, नहीं हुई मृतक की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद में हत्या के बाद शव को जलाया, नहीं हुई मृतक की पहचान
विज्ञापन
शाहाबाद में हत्या के बाद शव को जलाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की गहन जांच के बाद भी मामले की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।
थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि सुबह 9 बजे यातायात पुलिस के प्रभारी अशोक कुमार ने सूचना दी कि शाहाबाद से 4 किलोमीटर दूर पिपली की तरफ गांव खानुपर के पास सड़क किनारे शव आग की चपेट में है। जिस पर थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने का प्रबंध किया। लेकिन तब तक शव बुरी तरह से जल चुका था और उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। थाना प्रभारी रमेश चन्द्र ने बताया कि यह मामला हत्या का हो सकता है। हत्या के बाद शव को जलाया गया है और सभी तरह के तथ्यों को मिटाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर सभी तरह के तथ्य जुटा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी तरह का ठोस प्रमाण हाथ नहीं लगा है जिसकी बदौलत पुलिस आरोपियों तक पहुंच सके। यह भी हो सकता है कि सड़क पर चले रहे वाहन चालक ने हत्या के बाद शव को जला दिया गया हो। थाना प्रभारी रमेश चन्द्र ने बताया कि जले हुए शव से किसी ज्वलन पदार्थ की दुर्गंध भी उठ रही है और जिससे स्पष्ट है कि शव को जलाने के लिए किसी ज्लवनशील पदार्थ का प्रयोग किया गया हो। पुलिस ने आशंका जताई है कि चुनाव की रंजिश को लेकर शायद ये हत्या की गई हो।
रेहड़ी चालक ने दी सूचना
उल्लेखनीय है कि शनिवार को सुबह 7 बजे सड़क किनारे जूस की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति ने सड़क किनारे शव को जलते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जांच के बाद किसी तरह की सफलता पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
पुलिस खंगाल रही खेत
पुलिस आस-पास के खेतों में सर्चिंग अभियान चला रही है ताकि यह ज्ञात हो सके कि कहीं किसी रंजिश में व्यक्ति की हत्या कर शव को न जलाया हो। सर्च अभियान में आस-पास के खेतों में किसी तरह का सुराग नहीं लगा है। जिसके चलते यही माना जा रहा है कि चलती सड़क पर किसी ने अज्ञात युवक की हत्या कर शव को जला दिया है। लेकिन पुलिस मोबाइल की लोकेशन को लेकर अपराधी तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
पुलिस ने टीमें की गठित
पुलिस ने इस हत्या के मामले की जांच के लिए कईं टीमों का गठन किया है। अलग-अलग टीमें अपने ढंग से काम कर रही है ताकि इस मामले से जुड़े आरोपियों तक पहुंचा जा सके। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर तथ्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी रमेश चन्द्र ने कहा कि पुलिस अपने स्तर पर काम कर रही है और जल्द ही मामले का पता लगाया जाएगा