फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, police, murder, old lady

पुत्रवधु ज्योति के कहने पर प्रेमी ने की थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
crime, police, murder, old lady
गांव गलेडवा में 55 वर्षीय विधवा की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस महिला की पुत्रवधू ज्योति को पहले ही गिरफ्तार चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक ज्योति ने ही अपनी सास परमजीत कौर की हत्या की साजिश रची थी। ज्योति के कहने पर ही उसके कथित प्रेमी प्रदीप वासी गांव जॉनी करनाल ने अपने साथी विशाल वासी जुंडला करनाल के साथ मिलकर 6 नवंबर को परमजीत कौर की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हालांकि इससे पहले ज्योति ने खुद अपनी सास को जलाकर मारने की कोशिश की थी, जिसके लिए उसने रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर की पाइप काट दी थी ताकि इसे हादसा करार दिया जा सकें। इसमें फेल होने के बाद ज्योति ने अपने प्रेमी के जरिए सास की हत्या करा दी। एसएचओ थाना सदर विक्रांत ने बताया कि इस मामले में पुलिस ज्योति पर शक था। हत्या के समय ज्योति अपने मायके गई हुई थी। पुलिस ने ज्योति के खिलाफ सबूत इकट्ठा किए तथा उससे सख्ती से पूछताछ की। ज्योति ने कबूल किया उसकी सास उसके प्रेम संबंध में बाधा बन रही थी, जिसके बाद उसने योजना बनाकर अपनी सास की प्रेमी से हत्या करवा दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के प्रेमी प्रदीप व उसके साथी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed