{"_id":"5e90d0fb8ebc3e6fc8492a7c","slug":"crime-police-kurukshetra-news-knl27653879","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के गोदाम से 100 कट्टे धान चोरी करने के तीन आरोपी गिरफतार, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के गोदाम से 100 कट्टे धान चोरी करने के तीन आरोपी गिरफतार, भेजे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान के गोदाम से 100 कट्टे धान के चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान योगेश, लखन और लवप्रीत उर्फ लभी निवासी इंद्रा कालोनी बाबैन के रूप में हुई।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 18 फरवरी को अवतार सिंह निवासी बाबैन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका अनाज मंडी के पीछे धान का एक गोदाम है जिसमें उसने छह महीने पहले करीब 600 कट्टे धान के रखे हुए थे। गोदाम की जांच करने के दौरान उसे पता चला कि गोदाम से करीब 100 कटटे चोरी हो गए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। बुधवार को पुलिस ने एक अन्य गोदाम से धान चोरी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी लवप्रीत उर्फ लभी व लखन ने कबूल किया कि इससे पहले भी उन्होंने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर एक गोदाम से धान की चोरी की थी। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ही धान के गोदाम से 100 कटटे धान की चोरी करके योगेश पुत्र चमन लाल निवासी इंद्रा कालोनी बाबैन को बेच दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने के आरोपी योगेश को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 100 कट्टे धान के बरामद कर लिये है। पुलिस शीघ्र ही अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।