फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, police,chura post

102 किलो चूरा पोस्त के साथ ट्रक ड्राइवर और क्लीनर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime, police,chura post
फोटो नंबर- 32-ट्रक में छुपाकर पंचकूला बेचने जा रहे थे चूरा पोस्त
विज्ञापन

102 किलो चूरा पोस्त के साथ ट्रक ड्राइवर व क्लीनर काबू
माई सिटी रिपोर्टर
पिहोवा। एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने बुधवार देर रात नए बाइपास फ्लाई ओवर के पास गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक से 102 किलो चूरा पोस्त बरामद कर ट्रक ड्राइवर व उसके सहयोगी (क्लीनर) को काबू किया है। आरोपी ट्रक में बिस्कुट के पाउडर के बीच चूरा पोस्त को छुपाकर पंचकूला ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपी लोगों को कोर्ट में पेश कर उनको पुलिस रिमांड पर लिया है।

एंटी नारकोटिक्स सैल के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात वह अपनी टीम के साथ पिहोवा नए बाइपास पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनको सूचना मिली कि अमनदीप सिंह निवासी गांव मछोड़ (अंबाला) अपने सहयोगी संदीप कुमार (क्लीनर) निवासी बठोनिया कलां (पटियाला) के साथ अपने ट्रक में इंदौर से बिस्कुट का पाउडर (कच्चा माल) भरकर कैथल, पिहोवा, कुरुक्षेत्र व शाहाबाद से होकर पंचकूला जा रहा है। उन लोगों ने अपने ट्रक में भारी मात्रा में चूरा पोस्त भी छुपाकर रखा है, जिसे वह लोग बेचने के लिए पंचकूला जा रहे है। सूचना पाकर टीम सतर्क हो गई तथा नाकाबंदी कर कैथल की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच करनी शुरु कर दी। कुछ देर के बाद कैथल की तरह से एक ट्रक आता दिखाई दिया। जिसे रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पाउडर के बीच एक तरपाल के नीचे 5 कट्टे छुपाए गए थे। जिसकी जांच करने पर उनमें से 102 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। टीम ने तुरंत दोनों आरोपी लोगों को काबू कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान ट्रक ड्राइवर अमनदीप सिंह व संदीप कुमार के रुप में हुई। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट से उनका पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि बारिकी से मामले की जांच की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed