फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, police,case

दंपति मारपीट करने के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
crime, police,case
दंपति से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव कतलाहरी निवासी सतपाल ने कहा कि उसकी करियाने की दुकान है। कुछ समय पहले ही उसका गीता के साथ प्रेम विवाह हुआ है। इस कारण वह गांव कतलाहरी में अपने परिजनों से अलग रहता है। इसलिए उसके परिजन उसकी पत्नी से नाराज रहते हैं और अकसर गाली गलौच व लडाई झगड़ा करते हैं। बुधवार सुबह वह दुकान पर जाने के लिए तैयार हुआ था और उसकी पत्नी खाना बना रही थी। इसी बीच उसके पिता सतपाल, माता सरोज व छोटा भाई गौरव आए और उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दिया। जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसकी व उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed