फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

51 ग्राम स्मैक के साथ मां-बेटा काबू, बेटा रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 51 ग्राम स्मैक के साथ मां-बेटे को काबू किया है। मामले में संलिप्त आरोपी युवक स्मैक बेचने के लिए घर से चला था। युवक को यह स्मैक बेचने के लिए उसकी मां ने दी थी। पुलिस ने आरोपी राजू वासी दीदार नगर कुरुक्षेत्र को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लेकर उसकी मां को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 23 दिसंबर को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम महाराणा प्रताप चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि राजू हेरोइन/स्मैक बेचने का काम करता है। आज भी वह हेरोइन/स्मैक बेचने के लिए अपने घर से आरे वाली गली में गुरुद्वारा के पास आएगा। पुलिस टीम ने डीएसपी नरेंद्र सिंह को साथ लेकर दीदार नगर के पास नाकाबंदी करके आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 51 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि यह स्मैक उसकी मां ने उसे बेचने के लिए दी थी। आरोपी की पहचान पर पुलिस ने उक्त महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी राजू को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लेकर उसकी मां को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed