फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

लिफ्ट लेकर मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीनने के तीन आरोपी काबू, भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
बाइक पर लिफ्ट लेकर मारपीट करके मोबाइल व नकदी छीनने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल व डेढ़ हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने तीनों आरोपी साहिल उर्फ गोरी, अमरवीर उर्फ मनीष व राहुल उर्फ डोनी वासी गांधी नगर को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 19 दिसंबर को सूरज कुमार वासी गणेश कॉलोनी थानेसर ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 19 दिसंबर की शाम वह अपनी बाइक पर छोटा बाजार थानेसर में सामान खरीदने के लिए आया था। जब वह कीर्ति नगर के पास पहुंचा तो उसे वहां पर तीन युवक मिले थे। उन्होंने इशारा करके उसकी बाइक को रुकवा लिया और लिफ्ट देने की मांग करने लगे थे। उसने उन तीनों अपनी बाइक पर बैठा लिया और चल दिया। जैसे ही वह शांति एन्क्लेव के पास पहुंचे तो उन्होंने बाइक को रुकवा लिया और बाइक से उतरते ही उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे। उन्होंने उसके साथ मारपीट करके करीब छह हजार रुपये व उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed