{"_id":"6197f165a35934263161ac9d","slug":"crime-kurukshetra-news-knl901503121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर शराब का ठेका लूटने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वाइंट पर शराब का ठेका लूटने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन प्वाइंट पर शराब का ठेका लूटने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से पांच पेटी शराब व डेढ़ हजार रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र।
पिछले महीने गांव घमुरखेड़ी में गन प्वाइंट पर शराब के ठेके से शराब व नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रजत उर्फ रोनी वासी ढांड (कैथल) के कब्जे से पांच पेटी शराब व डेढ हजार रुपये नकदी बरामद की। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया। यहां बात दें इस मामले में पुलिस गुरप्रीत सिंह वासी ढांड हाल किराएदार आजाद नगर थानेसर व राहुल चौहान उर्फ गुत्तू वासी बीड अमीन को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 15 पेटी शराब, 3200 रुपये, सात कारतूस, वारदात में इस्तेमाल एक देसी कट्टा 12 बोर व कार बरामद कर दोनों को जेल भेज चुकी है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 19 अक्तूबर को अनुज वासी नगला मुंशी थाना बिधूना जिला औरैया (यूपी) ने थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गांव घमुरखेड़ी में शराब के ठेके पर करिंदे की नौकरी करता है। 18 अक्तूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे लुखी की तरफ से एक कार ठेके के सामने से आकर रुकी, जिसमें से तीन लोग उतरकर ठेके पर आए और शराब लेने के बहाने ठेके के अंदर घुस गए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे असला दिखाया व उसके दोनों साथियों ने ठेके से 30-35 पेटी शराब कार में लाद ली। जाते-जाते आरोपी उसका मोबाइल व गल्ले से 8-9 हजार रुपये कैश लेकर मौके से फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके सीआईए ने जांच करते हुए 14 नवंबर को आरोपी गुरप्रीत सिंह व राहुल चौहान को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इनके कब्जे से 15 पेटी शराब, सात कारतूस, 3200 रुपये नकदी व वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा 12 बोर व कार बरामद करे जेल भेज दिया था। अब 18 नवंबर को सीआईए ने मामले के तीसरे आरोपी रजत को गिरफ्तार करके कब्जे से पांच पेटी शराब व डेढ़ हजार रुपये नकदी बरामद की। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया गया है।