फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने के आरोप में पति पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने व अन्य के साथ अवैध संबंध रखने के आरोप में महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सुनीता देवी वासी शांति नगर ने झांसा थाना में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2011 को गांव धमली के सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दो लड़कियां हुई, जिसमें पहली 8 साल और दूसरी लड़की 6 साल की है। दो लड़कियां होने से उसका पति उससे खुश नहीं है और हर रोज उसके साथ मारपीट कर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। कुछ समय पश्चात उसे पता चला कि सोनू का एक युवती से अवैध संबंध है। उसके पति सोनू ने घर का सारा सामान, जेवरात व पैसे उस युवती को दे दिए हैं। सोनू का दोस्त जयपाल दोनों को मिलने में मदद करता है, जिससे उसका घर बर्बाद हो गया है। उसे तीन दिन से बुखार होने पर भी सोनू ने उसे दवाई नहीं दिलाई बल्कि युवतीके कहने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed