फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिके पटाखे, जमकर हुई आतिशबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
जिले में प्रशासन की ओर से राज्य सरकार के निर्देशानुसार पटाखों की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन इस प्रतिबंध के बावजूद भी जिलेभर में सरेआम पटाखे बेचे व चलाये गए। हैरानी की बात है कि इन मामलों में पुलिस द्वारा नाममात्र कार्रवाई की गई। सिरसिला रोड पर तो एक गोदाम में पटाखे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में बताया जा रहा है कि यहां कार्रवाई करने की बजाए पुलिस खुद व्यवस्था बनाने में लगी हुई थी। वीडियो में एक एएसआई और दो होमगार्ड के जवान नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पटाखा गोदाम के पास सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं थी। मौके पर फायर बिग्रेड की एक भी गाड़ी तैनात नहीं थी। वहीं ग्रामीण एरिया में तो कई दुकानदार हर बार की तरह सड़क पर पटाखों की स्टाल लगाए बैठे थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए करीब एक हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पटाखे बेचने के साथ-साथ रात तीन बजे तक हुई आतिशबाजी के बावजूद पुलिस द्वारा नाममात्र कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि सिरसिला रोड पर गोदाम में पटाखे बेचने के मामले की वह जांच कर रहे हैं। गोदाम खुला होने की सूचना मिलने पर उन्होंने ही वहां पर पुलिस को भेजा था और गोदाम बंद कराया था।
विज्ञापन

पटाखों के प्रतिबंध को लेकर उपायुक्त मुकुल कुमार ने जारी आदेशों में कहा था कि राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत राज्य में एनसीआर के अतिरिक्त ऐसे जिले जिनमें पिछले वर्ष अक्तूबर व नवंबर-2020 में वायु की गुणवत्ता काफी निम्न स्तर पर थी, वहां भी पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसलिए कुरुक्षेत्र जिले में किसी को भी पटाखों की बिक्री नहीं करने दी जाएगी। विस्फोटक अधिनियम 2008 के तहत जिले में किसी भी प्रकार के पटाखों की ब्रिकी को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है। आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के अंडर सेक्शन 51 से 60, अंडर सेक्शन 188 व 1860 के तहत कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed