फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

फसल अवशेषों में आग लगाने वालों के खिलाफ 315 चालान, 6 लाख 35 हजार रुपये लगाया जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से 315 किसानों के खिलाफ चालान कर 6 लाख 35 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। विभाग को हरसेक के माध्यम से 458 और अन्य माध्यमों से 69 सहित कुल 527 आग लगाने से संबंधित घटनाएं की सूचना मिली है। कृषि विभाग की टीमों ने कृषि भूमि पर 361 जगहों पर आग लगने की पुष्टि की है, जिस पर कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग ने 315 चालान कर 6 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इतना ही नहीं 6 केसों में कृषि विभाग की तरफ से आगामी कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाया जा रहा है, इतना ही नहीं बार-बार ऐसा करने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। इस जिले में किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति और जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed