फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
पिछले दिनों सामूहिक हमला करके मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 25 अक्तूबर को चरणजीत वासी उमरी ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी घर के अंदर ही मुनियारी की दुकान है। 24 अक्तूबर को वह अपने पड़ोसी ओमप्रकाश के घर पर बैठा था। उसी समय उसे लड़ाई झगड़े का शोर सुनाई दिया तो वह बाहर आया था। उसने देखा कि अनिल, हरिचंद, सतीश, बलदेवराज, मुकेश सहित 10-12 दुकान में तोड़ फोड़ कर रहे थे। उन्होंने बिंडो से उनकी दुकानों के शीशे तोड़ दिए व दुकान के अंदर घुसकर मुकेश व अन्य को चोटें मारी थी। जिस समय उसने बीच-बचाव किया तो उन्होंने उसके साथ भी डंडें व बिंडों से मारपीट की। वह जान से मारने की धमकी देकर मौका से फरार हो गए। बयान पर थाना सदर में मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी शिव वासी झांसा, रजत वासी अजवान व अनुराग उर्फ रागी वासी कीर्ति नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed